कल दिनांक – 26/05/2026 को आयोजित जन सुराज पार्टी सीतामढ़ी जिला कार्यकारिणी एकदिवसीय कार्यशाला में उपस्थित जिला कमिटी, प्रकोष्ठ, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत एवं वार्ड स्तरीय सभी जन सुराजियों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं अभिनंदन।
आप सभी साथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया तथा जन सुराज की विचारधारा को गाँव-गाँव, जन-जन तक पहुँचाने का जो संकल्प लिया, वह बिहार के नवनिर्माण की मजबूत नींव बनेगा।
आज यह सिर्फ एक कार्यशाला नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन और बेहतर बिहार निर्माण के संकल्प का शंखनाद है।
जो साथी किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नही हो सके, उनसे भी आग्रह है की वे जन सुराज पार्टी के इस परिवर्तनकारी अभियान से निरंतर जुड़े रहें और बिहार के नवनिर्माण के इस जनआंदोलन को जन – जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जय बिहार!🙏💐
👤— गोपाल झा
जिलाध्यक्ष,सीतामढ़ी
जन सुराज पार्टी
