समाहरणालय सीतामढ़ी

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–23.10.2026

कतिपय माध्यमो से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि/अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि द्वारा भ्रामक सूचना का प्रसार किया जा रहा है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत किसी विशेष दल के मतदान अभिकर्त्ता को मतदान केन्द्र पर मतदान अभिकर्त्ता के रूप में नहीं रहने दिया जा रहा है। इस संदर्भ में स्पष्ट करना है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान अभिकर्त्ता की हस्तपुस्तिका में विहित निर्देश के आलोक में निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त अभ्यर्थी/उनके निर्वाचन अभिकर्त्ता के हस्ताक्षर का नमूना एवं कतिपय मतदान केन्द्रों पर मतदान अभिकर्त्ता हेतु दावा करने वाले व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत विहित प्रपत्र में अंकित हस्ताक्षर में पूर्ण रूपेण भिन्नता रहने की स्थिति में शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ निर्वाचन का संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित व्यक्ति को पीठासीन पदाधिकारी द्वारा मतदान अभिकर्त्ता के रूप में प्रमाणित नहीं किया गया। उपरोक्त कार्रवाई निर्वाचन के मानकों के अनुरूप है। सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version