Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी: गाढ़ा थाना पुलिस ने ऑटो से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»आयुक्त का निर्देश: नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन से राजस्व वसूली में लाई जाए तेजी, हर माह 50 मामलों का लक्ष्य
    Bihar

    आयुक्त का निर्देश: नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन से राजस्व वसूली में लाई जाए तेजी, हर माह 50 मामलों का लक्ष्य

    adminBy adminAugust 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर/सीतामढ़ी/शिवहर:

    तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

    शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने सीतामढ़ी और शिवहर जिले में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सीतामढ़ी की प्रभारी जिला पदाधिकारी, शिवहर की जिलाधिकारी, दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    सप्ताह में तीन दिन कोर्ट कार्य करने का निर्देश

    आयुक्त ने नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सप्ताह में कम-से-कम तीन दिन नियमित रूप से न्यायालयीन कार्य करें। साथ ही प्रत्येक पदाधिकारी के लिए हर महीने न्यूनतम 50 नीलाम पत्र वादों के निष्पादन का लक्ष्य तय करने और उसकी नियमित समीक्षा करने को कहा।

    उन्होंने कहा कि पुराने और बड़े बकायेदारों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों की संख्या में तेजी से कमी लाई जा सके।

    पुलिस और विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर

    बैठक के दौरान आयुक्त ने लंबित वारंटों के शीघ्र निष्पादन के लिए पुलिस विभाग से समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि वसूली प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी हो सके।

    इसके अलावा कोर्ट फीस, तलवाना राशि, बॉडी वारंट के अनुपालन और वारंटों के निष्पादन की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

    रजिस्टरों का मिलान और प्रतिदिन सुनवाई के निर्देश

    आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने न्यायालयों में प्राप्त सभी आवेदनों एवं अभिलेखों का रजिस्टर-09 और रजिस्टर-10 से मिलान सुनिश्चित करें। साथ ही नीलाम पत्र वादों की प्रतिदिन सुनवाई कर अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए।

    उन्होंने निर्गत वारंट, प्राप्त आपत्तियों तथा नोटिस तामिला के लंबित मामलों में भी बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    सीतामढ़ी में 10,525 मामले लंबित

    बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने जानकारी दी कि 31 जुलाई 2026 तक सीतामढ़ी जिले में 10,525 नीलाम पत्र वाद लंबित हैं, जबकि 833 बॉडी वारंट जारी किए जा चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 352 मामलों का निष्पादन किया गया है और इस दौरान 9 करोड़ 5 लाख 26 हजार 358 रुपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है।

    बैठक में अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे, जबकि दोनों जिलों के सभी एसडीओ, बीडीओ और सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।


    Administrative News Bihar Administration Bihar News Body Warrant Breaking News Certificate Case Court Proceedings District Administration Girivar Dayal Singh Government Meeting Hindi News Latest Bihar News Nilam Patra Vad Revenue Collection Revenue Recovery Sheohar Administration Sheohar News Sitamarhi Administration Sitamarhi News Tirhut Commissioner
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर
    Next Article सीतामढ़ी: पुनौरा धाम मंदिर निर्माण का डीडीसी ने किया निरीक्षण, तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी: गाढ़ा थाना पुलिस ने ऑटो से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी: सुप्पी थाना कांड संख्या 167/26 के फरार आरोपी के खिलाफ इस्तिहार की कार्रवाई

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी: गाढ़ा थाना पुलिस ने ऑटो से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार

    By adminAugust 2, 20260

    सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

    सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर

    August 2, 2026

    सीतामढ़ी: सुप्पी थाना कांड संख्या 167/26 के फरार आरोपी के खिलाफ इस्तिहार की कार्रवाई

    August 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (488)
    • Breaking News (1,359)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (163)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?