सीतामढ़ी-II द्वारा NCC कैडेटों के मार्गदर्शन हेतु विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर 51वीं वाहिनी के श्री जयप्रकाश,उप कमांडेंट ने लगभग 30 मिनट के प्रभावशाली संबोधन में कैडेटों को CAPF एवं SSB की भूमिका, भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा, सीमा पार अपराधों की रोकथाम तथा नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही, उन्होंने कैडेटों को CAPF में भर्ती के विभिन्न अवसरों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं NCC ‘B’ और ‘C’ प्रमाणपत्रों से संबंधित लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से महिला कैडेटों को सुरक्षा बलों में शामिल होकर राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान कैडेटों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर श्री रजत शर्मा, कर्नल (आर्म्ड) ने उप कमांडेंट श्री जयप्रकाश एवं SSB टीम के योगदान की सराहना की तथा स्मृति चिह्न (Memento) प्रदान कर सम्मानित किया l
