आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II में श्रीमती शालिनी सिंह, संदीक्षा अध्यक्षा के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में मिलेट्स प्रतियोगिता एवं बेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को श्रीमती शालिनी सिंह, संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्होंने संदीक्षा परिवार की सभी सदस्यों को मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व, पोषण संबंधी विशेषताओं एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने दैनिक आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं तथा संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संदीक्षा परिवार के सदस्यों में पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली एवं मोटे अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मकता एवं पाक-कला को प्रोत्साहित करना था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version