आज दिनांक 03-05-2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, पुपरी द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत नानपुर, पुपरी समेत कई अन्य थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच , गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
[03/05, 3:02 pm] Social Media: आज दिनांक 03 मई 2026 को अंचल निरीक्षक, पुपरी द्वारा पुपरी अंचल कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर पुपरी अंचल अंतर्गत सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
[03/05, 8:42 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी पुलिस का मानवीय प्रयास
गाढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिक चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त घायल एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंचाया गया।
[03/05, 8:46 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
[03/05, 9:40 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी पुलिस का मानवीय प्रयास
गाढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिक चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त घायल एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंचाया गया।
[03/05, 9:45 pm] +91 91990 97465: बाजपट्टी थाना कांड संख्या 106/26 के अपहृत को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दानापुर रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद किया गया है।अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[03/05, 9:57 pm] Social Media: पुनौरा थाना अंतर्गत (लूट कांड) के अभियुक्त सत्यप्रकाश यादव सा०- मनियारी थाना+जिला सीतामढ़ी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र का विधिवत् चस्पा किया गया।
[03/05, 11:21 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
