समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 01 /05/2026
⬛️ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक कल्याण एवं अधिकार जागरूकता हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित।————ं–ं–मधुबनी-1 मई 2026 —————–
आज दिनांक 01 मई 2026 को श्रम अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर एक भव्य एवं प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात श्रमिकों के अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अधिनियमों एवं उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (संशोधित) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में श्रमिकों को चार नए श्रम संहिताओं (Labour Codes) के साथ-साथ न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948, वेतन भुगतान एवं बकाया मजदूरी से संबंधित प्रावधानों, तथा बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 सहित अन्य महत्वपूर्ण श्रम कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के साथ संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया।
इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।– —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
