सीतामढ़ी: जिले के परिहार थाना में दर्ज कांड संख्या 160/26 से संबंधित यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आश नारायण यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दर्ज मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में कानून के अनुसार आगे की जांच और आवश्यक प्रक्रिया जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version