सीतामढ़ी, 31 जुलाई 2026: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी पुलिस अधीक्षक ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जन शिकायत सुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन शिकायत सुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना, पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना तथा लोगों को न्यायसंगत और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सीतामढ़ी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित कार्य दिवसों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जन शिकायत सुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version