Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सीतामढ़ी जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल होने जा रही है। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय–3 (2025–30) के तहत जिले के 9 प्रखंडों में नए राजकीय महाविद्यालयों की शुरुआत की जाएगी। इन कॉलेजों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को अब अपने ही क्षेत्र में स्नातक स्तर की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से इन नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता…
सीतामढ़ी जिले में नए राशन कार्ड बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर 14 जुलाई 2026 से Smart PDS Portal के माध्यम से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में नए राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी पात्र परिवारों तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) का लाभ पहुंचाने के लिए अभियान को मिशन मोड में…
सीतामढ़ी जिले के पुपरी अंचल में भूमि अभिलेख से जुड़ी गंभीर त्रुटि के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में तत्कालीन अंचलाधिकारी, पुपरी और संबंधित राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। यह मामला हरिहरपुर निवासी मुकेश कुमार द्वारा सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत में गलत जमाबंदी और दाखिल-खारिज के कारण उत्पन्न भूमि विवाद की जानकारी दी गई थी। इसके बाद मामला मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंचा और इसकी…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए फिलहाल हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगी। सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना और नमाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पक्षकारों ने अपने-अपने तर्क रखे। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए यथास्थिति बनाए रखने का संकेत दिया। साथ ही अदालत ने कहा कि नमाज अदा…
नई दिल्ली। कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया में तथ्यों को सही और पारदर्शी तरीके से प्रस्तुत करना प्रत्येक पक्ष की जिम्मेदारी है। यदि अदालत को भ्रामक या गलत जानकारी दी जाती है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि न्यायालय के समक्ष पेश…
सीतामढ़ी। जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति का मूल्यांकन करना था। बैठक में सीडीओ डॉ. जेड. जावेद, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी दिनेश कुमार, आरबीएसके के जिला समन्वयक प्रतीक यादव, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद, बिकेश कुमार, पीएसआई (इंडिया) से विनय कुमार, जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा…
समाहरणालय, मधुबनी ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13/07/2026 ================== स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली विचार नदियों की निर्मलता का लिया संकल्प, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा जिला गंगा समिति ‘नमामि गंगे’, मधुबनी एवं नगर निगम, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सहुआ में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी ने प्रथम, सईदन बानो ने द्वितीय…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 13/07/2026 ———————————————- मधुबनी 13 जुलाई 2026 जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एवं अन्य विकास योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में संचालित सड़क, पुल, पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजनाओं तथा अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में कार्य प्रगति धीमी है अथवा निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन हुआ है, उनमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।…
समाहरणालय, मधुबनी ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13 /07/2026 ================== शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आमजनो की समस्याएं सुनी। मधुबनी 13 जुलाई 2026 जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13/07/2026 एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित। जिला प्रशासन द्वारा* *जिलेभर में गैस वितरण* *व्यवस्था की हो रही सतत निगरानी। मधुबनी, 13 जुलाई 2026 : मधुबनी जिले में एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। जिला प्रशासन के द्वारा जिले भर में गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है ताकि प्रत्येक उपभोक्ता तक ससमय गैस उपलब्ध हो सके। दिनांक 12 जुलाई 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कुल 14 हजार 828 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के द्वारा…