Author: admin

पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल में कार्यरत एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर का बैग अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि यह घटना ऐसे स्थान पर हुई है जहां मरीजों और स्टाफ की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर की पहचान डॉ. अनूप मल्होत्रा के रूप में हुई है, जो ऑर्थो यूनिट-1 के वार्ड नंबर…

Read More

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने भले ही प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन उनके फैंस के लिए खुशखबरी अब भी जारी है। सिंगर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अब नए प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे, हालांकि उनके पहले से रिकॉर्ड किए गए गाने अगले एक साल तक रिलीज होते रहेंगे। इसी बीच, अरिजीत सिंह ने अपना एक नया इंडिपेंडेंट गाना रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उनके इस लेटेस्ट ट्रैक का नाम ‘रैना’ है, जिसे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रवजियानी ने कंपोज किया है। खास…

Read More

बिहार की राजनीति में एक बार फिर नई सरगर्मी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए आगामी तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव में उतरने की घोषणा की है। तेज प्रताप यादव ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी और मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दरअसल, तेज प्रताप यादव राघोपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मीडिया से…

Read More

उत्तर प्रदेश के बागपत में सरकारी योजनाओं के तहत लोन वितरण को लेकर प्रशासन की सख्ती का असर अब दिखने लगा है। केनरा बैंक शाखा पर ताला डाले जाने के बाद कमर्शियल बैंकों में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऋण वितरण में हल्की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, निजी बैंकों की कार्यप्रणाली में अब भी कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। जानकारी के अनुसार, कई प्राइवेट बैंक इन योजनाओं के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के फॉर्म बिना उचित जांच-पड़ताल के ही निरस्त कर रहे हैं, जिससे आवेदकों को निराशा का…

Read More

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवपुर थाना क्षेत्र की चांदमारी पुलिस चौकी अंतर्गत महादेवपुरम कॉलोनी में एक विवाहिता ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसीपी कैंट और शिवपुर थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर…

Read More

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवपुर थाना क्षेत्र की चांदमारी पुलिस चौकी अंतर्गत महादेवपुरम कॉलोनी में एक विवाहिता ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसीपी कैंट और शिवपुर थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर…

Read More

सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के ईंट भट्ठा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी के साथ दिनांक 27/02/2026 को राज्य कर संयुक्त आयुक्त, सीतामढ़ी अंचल के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में माह मार्च में राजस्व संग्रहण के संबंध में विचार विमर्श किया गया। कार्यकारिणी को बताया गया की माह फरवरी में सीतामढ़ी में एवं शिवहर जिला स्थित ईंट भट्ठों में से लगभग 100 से अधिक ईंट भट्ठों का स्थल निरीक्षण किया गया है। वहां से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषन किया जा रहा है। विश्लेषन के बाद प्राप्त विसंगति के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। साथ…

Read More

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक—27—02—2026 “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी को लोगों द्वारा दिए गए परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आई सी डी एस,…

Read More

सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.) के प्रांगण में आज 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में ‘सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च इन साइंस 2026’ के मेधावियों के लिए आधिकारिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन की ‘रमन प्रभाव’ की खोज को समर्पित था, बल्कि इसका उद्देश्य स्थानीय छात्रों में वैज्ञानिक चेतना और जिज्ञासा को नई ऊंचाइयां देना भी था। समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय (IAS), विशिष्ट अतिथि श्री दीपक कुमार (DSP ट्रैफिक, सीतामढ़ी), संस्थान के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार, कार्यक्रम…

Read More

पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बिहार पुलिस सप्ताह–2026 (मुख्य विषय : नशामुक्ति) के अवसर पर पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षु सिपाहियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर खेलकूद के माध्यम से नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया तथा बताया गया कि नशा स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है। मैच के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया…

Read More