Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
पुलभट्टा। थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनिया में 15 वर्षीय बालिका का विवाह होने से पहले ही रोक दिया गया। हरियाणा से युवक बारात लेकर पहुंचा था, लेकिन स्वयंसेवी संस्था और पुलिस की तत्परता से बाल विवाह की कोशिश विफल कर दी गई। आईएसडी की सतर्कता से हुआ खुलासा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्यरत इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) को सोमवार रात सूचना मिली कि ग्राम अंजनिया में नाबालिग बालिका की शादी कराई जा रही है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने तुरंत हस्तक्षेप किया। आईएसडी, ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के…
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी के पीछे मुस्लिम शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने के उद्देश्य से सस्ती दरों पर खरीदी गई कृषि भूमि पर कॉलोनी विकसित कर 165 आवासीय प्लॉट बेचे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा उक्त भूमि को अपने अधीन लेने की संभावित मंशा की चर्चा से प्लॉट खरीदारों में चिंता का माहौल है। जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन भूखंड स्वामियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पूर्व सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई का…
नई दिल्ली/सीमांचल। सीमांचल और कोसी क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और नेपाल के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मां कामाख्या मंदिर को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। मंदिर को प्रस्तावित ‘मां कामाख्या कॉरिडोर’ योजना में शामिल करने की कवायद को गति मिली है। अमित शाह से की गई शिष्टाचार भेंट बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री सिंह ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका…
पटना। बिहार में इस वर्ष होली की तिथि को लेकर आमजन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग 3 मार्च को रंगोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं ज्योतिषाचार्यों की राय 4 मार्च को रंग खेलने की है। पंचांग में विशेष योगों और खगोलीय घटनाओं के कारण इस बार पर्व की तिथि पर विशेष प्रभाव पड़ा है। 2 मार्च को होलिका दहन पंचांग के अनुसार 2 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाएगा। आचार्य राकेश झा के अनुसार पूर्णिमा तिथि शाम 5:32 बजे से प्रारंभ होगी। हालांकि इस दिन भद्रा काल का प्रभाव…
प्रेस विज्ञप्तिदिनांक–17 फरवरी 2026 नगर निगम, सीतामढ़ी में जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में कथित अनियमितता का मामला प्रकाश में आने पर की गई आवश्यक कार्रवाई। नगर क्षेत्र के निवासी श्री सद्दाम राइन द्वारा अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम में आवेदन दिया गया था। इस क्रम में श्री राइन ने आरोप लगाया कि वसूली सिपाही दिनेश कुमार उर्फ बबलू तिवारी द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में अवैध राशि की मांग की गई।उक्त संबंध में श्री राइन द्वारा जिलाधिकारी, सीतामढ़ी को शिकायत प्रस्तुत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी…
समाहरणालय सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक—17—02—2026 जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। बैठक में टंडसपुर,बथनाहा , सरकारी बस स्टैंड निर्माण से संबंधित जमीन के प्रस्ताव भेजने के लिए सीओ बथनाहा को निर्देशित किया गया। अभी तक प्रस्ताव भेजने में विलंब को देखते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीओ सदर को निर्देशित किया गया कि रुन्नीसैदपुर बाजार सरकारी बस स्टैंड…
सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘नेचुरली इंस्पायर्ड फ्लेक्सिबल बायोमटेरियल्स’ पर तकनीकी सेमिनार संपन्न” सीतामढ़ी, 17 फरवरी 2026: सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आज “नेचुरली इंस्पायर्ड न्यू फ्लेक्सिबल बायोमटेरियल्स फॉर डाइवर्स एप्लिकेशंस” (Naturally Inspired New Flexible Biomaterials for Diverse Applications) विषय पर एक दिवसीय तकनीकी सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार, सिविल विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशि कुमार एवं अन्य गणमान्य संकाय सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ता ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में…
मेजरगंज थानांतर्गत दो मोटरसाइकिल सहित 283.8 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।[16/02, 11:29 am] Social Media: सीतामढ़ी थानांतर्गत भासर पिकेट पुलिस टीम द्वारा एक चोरी की मोटरसाइकिल एवं एक मोबाईल फोन के साथ एक व्यक्ति अरविंद मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सीतामढ़ी थाना कांड संख्या-89/26 दर्ज कर अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।[16/02, 1:11 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ…
बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी हलचल फिर तेज हो गई है। विपक्ष इसे फेल करार दे रहा है, वहीं सत्ता पक्ष के भीतर भी इसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहले ही शराबबंदी की समीक्षा की मांग कर चुके हैं। मंगलवार को बिहार विधानसभा में यह मुद्दा फिर गूंजा, जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के विधायक माधव आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में कानून की समीक्षा की आवश्यकता जताई। विधायक ने की मुख्यमंत्री की सराहना ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर बोलते हुए माधव आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में जहां सैकड़ों देवी-देवता भव्य जलेब और पड्डल मैदान में देव समागम में शामिल होकर आस्था का विराट दृश्य प्रस्तुत करते हैं, वहीं छह विशिष्ट देवियां पूरी तरह से राजमहल की मर्यादा में विराजती हैं। इन्हें नरोल देवियां कहा जाता है। कौन-कौन हैं नरोल देवियां इन देवियों में शामिल हैं: ये सभी देवियां जलेब और पड्डल मैदान में होने वाले भव्य देव समागम का हिस्सा नहीं बनतीं और पूरे महोत्सव के दौरान राजमहल में ही विराजमान रहती हैं। राजमहल में रहना ही परंपरा शिवरात्रि महोत्सव के पहले दिन से समापन तक ये देवियां ‘रूपेश्वरी बेहड़ा’, जो राजमहल…