Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
डॉ. प्रेम कुमार ने जानकारी दी कि गया–मानपुर रेलखंड (रेलवे कि.मी. 468/16–18) पर स्थित बागेश्वरी गुमटी के स्थान पर पहुंच पथ सहित सड़क ऊपरी पुल (ROB) का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल, गया के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित आरओबी गया रेलवे स्टेशन को रामशिला एवं प्रेतशिला मार्ग से जोड़ेगा। इससे शहरवासियों और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना को पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार द्वारा 28 फरवरी 2025 को 9,016.60 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।…
दिल्ली में आयोजित 5 दिवसीय AI Impact Summit के दौरान देश-दुनिया की कई प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में निवेश की प्रतिबद्धता जता रहे हैं। तकनीकी निवेश और भविष्य की संभावनाओं को लेकर मंच से बड़े ऐलान किए जा रहे हैं। इसी बीच मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट साझा करते हुए देश में एआई के भविष्य को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने समिट की चर्चाओं को व्यापक संदर्भ में देखने की बात कही। उन्होंने लिखा कि एआई समिट में…
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत संचालित योजनाएं जिले में कामगारों के लिए प्रभावी साबित हो रही हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में मनरेगा के माध्यम से 68 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। जिले में इस समय साढ़े छह हजार से अधिक छोटी-बड़ी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें तालाबों का जीर्णोद्धार, पोखर, खाड़ और पईन की सफाई जैसे जल संरक्षण एवं संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्य प्रमुख हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल रोजगार उपलब्ध कराना है, बल्कि ग्रामीण आधारभूत ढांचे…
समाहरणालय, सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक– 18 फरवरी 2026 दलालों से मुक्त हुआ सदर अस्पताल, सीतामढ़ी ट्रॉली मैन की व्यवस्था एवं अटेंडेंट के लिए ठहरने की समुचित सुविधा सुनिश्चित जिलाधिकारी श्री रिची पांडे के निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल सीतामढ़ी में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पिछले 15–20 दिनों से अस्पताल प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर अस्पताल परिसर को दलालों से मुक्त करने की दिशा में सख्त कार्रवाई की गई है। अस्पताल परिसर में दलालों की सक्रियता के कारण मरीजों को अनावश्यक परेशानियों एवं आर्थिक शोषण का…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक —18 फरवरी 2026 सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, उनके सतत अनुश्रवण,राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रिची पांडे के निर्देश के आलोक में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों के 51 पंचायतों में पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की गई। उक्त जांच जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। उक्त जांच में मुख्य रूप से पंचायतों में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य ,किए गए अधिप्राप्ति की मात्रा, किसानों की…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–18–02–2026 सीतामढ़ी पुलिस के अनुशंसा पर दो शस्त्र धारकों के शस्त्र अनुज्ञप्ति को किया गया रद्द। मोटरसाइकिल पर बैठकर शस्त्र(राइफल) लहराने और प्रदर्शन कर वीडियो बनाकर जनमानस में भय का माहौल उत्पन्न करने से संबंधित प्राप्त वीडियो के आधार पर शस्त्र धारक ,निवासी– महसौल चौक,वार्ड नंबर 28 के शस्त्र धारक के विरुद्ध डुमरा थाना में आर्म्स एक्ट एवं आईटी एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांचोपरांत मामला सही पाया गया। फलतः सीतामढ़ी पुलिस के अनुशंसा के आलोक में संबंधित शस्त्र धारक के शस्त्र अनुज्ञप्ति (राइफल)को रद्द कर दिया गया है। वही सीतामढ़ी पुलिस के…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–18–02–2026 सीतामढ़ी पुलिस के अनुशंसा पर दो शस्त्र धारकों के शस्त्र अनुज्ञप्ति को किया गया रद्द। मोटरसाइकिल पर बैठकर शस्त्र(राइफल) लहराने और प्रदर्शन कर वीडियो बनाकर जनमानस में भय का माहौल उत्पन्न करने से संबंधित प्राप्त वीडियो के आधार पर शस्त्र धारक ,निवासी– महसौल चौक,वार्ड नंबर 28 के शस्त्र धारक के विरुद्ध डुमरा थाना में आर्म्स एक्ट एवं आईटी एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांचोपरांत मामला सही पाया गया। फलतः सीतामढ़ी पुलिस के अनुशंसा के आलोक में संबंधित शस्त्र धारक के शस्त्र अनुज्ञप्ति (राइफल)को रद्द कर दिया गया है। वही सीतामढ़ी पुलिस के…
सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/02/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।[18/02, 3:02 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।[18/02, 3:03 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता…
गोरखपुर। 4 दिसंबर 2025 को असुरन के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वार्निंग फ्लीट में बस घुसने की घटना की विभागीय जांच जारी है। इस प्रकरण में रूट व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। तीन अधिकारियों पर जांच मामले में एसपी यातायात, सीओ बांसगांव और बेलीपार थानेदार की जिम्मेदारी की जांच की जा रही है। अब तक केवल एसपी यातायात का बयान दर्ज किया जा सका है, जबकि सीओ और थानेदार को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया गया है। चार दिसंबर 2025 की घटना घटना उस समय हुई थी जब मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स…
कोतवाली। साइबर अपराधियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर दस गुना लाभ का लालच देकर एक एलआईसी एजेंट से 38 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। रकम निकालने की मांग पर अतिरिक्त 28 लाख रुपये जमा करने को कहे जाने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। व्हाट्सएप संदेश से शुरू हुआ जाल कोतवाली थाना क्षेत्र के सेठ गली निवासी राजीव यादव पेशे से एलआईसी एजेंट हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि लगभग एक माह पूर्व उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से क्रिप्टो करेंसी की…