Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर आज दिनांक 20 मई 2026 को बैरगनिया प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष, बैरगनिया के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियों, राहत व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के उपरांत बाढ़ पूर्व तैयारियों के तहत संबंधित बांधों एवं तटबंधों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित सहायक अभियंता एवं संवेदक को सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर…
प्रेस विज्ञप्ति 20 मई 2026 आकांक्षी जिला कार्यक्रम के डेल्टा रैंकिंग में सीतामढ़ी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत अक्टूबर से दिसंबर 2025 की डेल्टा रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें बिहार के सीतामढ़ी जिला ने कृषि एवं जल संसाधन सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया है। सीतामढ़ी जिले की यह उपलब्धि कृषि, सिंचाई, जल संरक्षण एवं किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम…
51 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा 14वें स्थापना दिवस (23 मई) के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन।आज दिनांक 20.05.2026 को श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के कुशल मार्गदर्शन में जिला अस्पताल, सीतामढ़ी के समन्वय से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर बटालियन के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के प्रति वाहिनी का समर्पण प्रदर्शित हुआ।उक्त रक्तदान शिविर में सहभागिता करने वाले बलकार्मिकों को प्रोत्साहन स्वरूप कमांडेंट महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान…
Sitamarhi पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अपराधी विवेक कुमार को पुलिस ने Tamil Nadu से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में गंभीर आपराधिक मामलों में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। इसके तहत लगातार आसूचना संकलन और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में जिला आसूचना इकाई द्वारा जुटाए गए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की…
Sitamarhi पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अपराधी प्रमोद कुमार साह को पुलिस ने Tamil Nadu से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में गंभीर अपराधों में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। इसी क्रम में जिला आसूचना इकाई द्वारा जुटाए गए मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे तमिलनाडु से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की…
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।[19/05, 11:43 am] Social Media: सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 81/22 (हत्या का प्रयास मामले) में एक व्यक्ति सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।[19/05, 11:44 am] Social Media: रीगा थाना कांड संख्या 81/22 (आर्म्स एक्ट) के अभियुक्त पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि…
Sitamarhi पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले पोस्ट एवं वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “sitamarhi_765_group” नाम से आपत्तिजनक और कानून-विरोधी कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान के लिए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान अवैध हथियारों के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ…
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।[19/05, 11:43 am] Social Media: सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 81/22 (हत्या का प्रयास मामले) में एक व्यक्ति सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।[19/05, 11:44 am] Social Media: रीगा थाना कांड संख्या 81/22 (आर्म्स एक्ट) के अभियुक्त पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि…
*समाहरणालय, मधुबनी*================*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*================================*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक 19/05/2026*================ *⬛️ एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता पूरी तरह* *सामान्य एवं नियंत्रित।*⬛️ *जिला प्रशासन द्वारा* *जिलेभर में गैस वितरण* *व्यवस्था की सतत निगरानी।*⬛️ *शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें, उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई :*⬛️ *अनावश्यक बुकिंग, जमाखोरी एवं पेट्रोल-डीजल भंडारण से बचने की अपील* *मधुबनी, 19 मई 2026 :* *एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है ताकि प्रत्येक उपभोक्ता तक समय…
*समाहरणालय, मधुबनी*=================*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*====================*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक 19/05/2026*================== ⬛️ *जयनगर के बेलही पूर्वी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक।*■ *विभिन्न विभागों की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी*■ *“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता”**जिलाधिकारी।———————सहयोग शिविर बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच”**मधुबनी 19 मई 2026*मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत बेलही पूर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भाग लिया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी…