देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys के संस्थापक नारायण मूर्ति एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उनके 70 घंटे के वर्किंग वीक वाले बयान ने देशभर में बहस छेड़ दी थी, और अब उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर युवाओं को अहम सलाह दी है।

व्हाइट-कॉलर जॉब्स पर खतरे की चिंता पर क्या बोले?

नारायण मूर्ति ने उन आशंकाओं पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा है कि AI आने वाले समय में व्हाइट-कॉलर जॉब्स को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल और भारतीय बाजार में AI टूल्स को लेकर चिंता जरूर बढ़ी है, लेकिन युवाओं को इससे डरने की बजाय इसे समझने और अपनाने पर ध्यान देना चाहिए।

AI में महारत हासिल करने की सलाह

मूर्ति ने विशेष रूप से Generative AI के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी अपने आप सभी को समान अवसर नहीं देती।

उनके मुताबिक, वही लोग आगे बढ़ते हैं जो बेहतर सोचते हैं, तेजी से सीखते हैं और नई तकनीकों को अपनाने में सक्षम होते हैं।

स्किल ही बनेगी सबसे बड़ी ताकत

नारायण मूर्ति का मानना है कि AI के दौर में सफलता का मूल मंत्र स्किल अपग्रेड करना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे AI को खतरे के रूप में नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देखें और इसमें विशेषज्ञता हासिल करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version