रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने लूट से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए अप्रथमिकी अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रुन्नीसैदपुर थाना कांड संख्या 180/19 में वांछित था, जो लूट की घटना से संबंधित मामला है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
