पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं पूर्ण गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क के प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके।
