“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सीतामढ़ी पुलिस एक बार फिर आमजन के चेहरों पर खुशी लौटा रही है।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत सोनबरसा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटना, मोतिहारी, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा एवं बेतिया सहित विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 08 मोटरसाइकिलों को बरामद किया।
बरामद सभी वाहनों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। अपने-अपने वाहन वापस पाकर लाभार्थियों ने सीतामढ़ी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
