मधुबनी फर्स्ट बना विकास की रफ्तार का आधार, सभी विभाग एक मंच पर — बदली कार्यशैली, बढ़ा तालमेल
मधुबनी फर्स्ट के जरिए सुशासन को नई दिशा, कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव
मधुबनी, 24 मई 2026 — मधुबनी जिले में डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाई देते हुए जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा कल देर शाम “मधुबनी फर्स्ट” पोर्टल की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों का अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मधुबनी फर्स्ट एक अत्याधुनिक एवं अभिनव डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो जिले के सभी विभागों को एकीकृत कर कार्यों की निगरानी, समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध होती है, जिससे निर्णय प्रक्रिया अधिक सटीक, तेज़ और प्रभावी बनती है।
समीक्षा बैठक में RWD बेनीपट्टी, RWD झंझारपुर, WKCD राजनगर, राजस्व, WKCD मधुबनी, बिजली, कृषि, ग्रामीण विकास, RWD मधुबनी, WKCD बेनीपट्टी, WKCD खजौली, WKCD सकरी, WKCD झंझारपुर, WKCD खुटौना, WKCD अंधराठाढ़ी, RWD फुलपरास, खनन एवं भू-तत्व, गृह विभाग सहित अन्य विभागों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने मधुबनी फर्स्ट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्लेटफॉर्म न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाता है, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव भी ला रहा है। इसके परिणामस्वरूप योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आई है और आम जनता तक सरकारी सेवाओं की पहुंच अधिक सुगम एवं प्रभावी हुई है।
यह बैठक जिला आईटी प्रबंधक आशीष कुमार एवं आईटी सेल द्वारा आयोजित की गई, जिसमें आईटी सेल की तकनीकी टीम की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों से मधुबनी फर्स्ट को और अधिक सशक्त, उपयोगी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
मधुबनी फर्स्ट अब जिले में डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभर रहा है, जो प्रशासनिक दक्षता और विकास की गति को नई दिशा दे रहा है।— —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
