Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी एसपी ने जन शिकायत सुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए कार्रवाई के निर्देश

    July 16, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का अपराध नियंत्रण अभियान तेज, जिलेभर में चलाया जा रहा सघन वाहन जांच अभियान

    July 16, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में 30 पीटीसी बने सहायक अवर निरीक्षक, एसपी ने पिपिंग समारोह में लगाया रैंक बैज

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»⬛दिनांक-24.05.2026 को 31 हजार 10 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध
    Bihar

    ⬛दिनांक-24.05.2026 को 31 हजार 10 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध

    adminBy adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ——एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित।
    ⬛ जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी।
    ⬛ शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें, उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई :
    ⬛ अनावश्यक बुकिंग, जमाखोरी एवं पेट्रोल-डीजल भंडारण से बचने की अपील

    मधुबनी, 24 मई 2026 :

    एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है ताकि प्रत्येक उपभोक्ता तक समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
    दिनांक 24 मई 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में कुल 31 हजार 10 एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। विभिन्न तेल कंपनियों — IOCL, HPCL एवं BPCL-के माध्यम से जिले में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 99 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।
    जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 4 गैस एजेंसियों को सील किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    बुकिंग एवं आपूर्ति की स्थिति
    दिनांक 01 मार्च 2026 से 23 मई 2026 तक जिले में कुल 11 लाख 51 हजार 798 गैस बुकिंग दर्ज की गई है। बुकिंग के अनुरूप तेजी से सिलेंडरों की आपूर्ति भी की जा रही है।
    केवल 23 मई 2026 को एक दिन में कुल 13 हजार 966 बुकिंग प्राप्त हुई है। उसी दिन तेल कंपनियों से जिले को 12 हजार 627 सिलेंडर प्राप्त हुए।
    शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश
    जिला प्रशासन ने जिले के सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया है कि शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
    साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, अतिरिक्त राशि की मांग की जाती है अथवा वितरण में लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    आमजनों से प्रशासन की अपील
    जिला प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि —
    • अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें।
    • घरेलू गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों में ही करें।
    •किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध भंडारण की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।
    किसी भी शिकायत या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर संपर्क किया जा सकता है।
    पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर भी पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। दिनांक 24.05.2026 को जिले में 538.2 हजार लीटर पेट्रोल तथा 688.1 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल का स्टॉक उपलब्ध है।
    जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की संभावना उत्पन्न न हो।

    जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ————————————————————————————— ..*

    आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर06276-222576 पर करे संपर्क।।**

    ================
    # DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article⬛ मधुबनी फर्स्ट: डिजिटल सुशासन का नया मॉडल, प्रशासनिक कार्यों में आई तेज़ी और पारदर्शिता
    Next Article कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीतामढ़ी।
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी एसपी ने जन शिकायत सुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए कार्रवाई के निर्देश

    July 16, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस का अपराध नियंत्रण अभियान तेज, जिलेभर में चलाया जा रहा सघन वाहन जांच अभियान

    July 16, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में 30 पीटीसी बने सहायक अवर निरीक्षक, एसपी ने पिपिंग समारोह में लगाया रैंक बैज

    July 16, 2026

    ऑपरेशन नया सवेरा 3.0: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाल श्रम और मानव तस्करी से 20 बच्चों को कराया मुक्त

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी एसपी ने जन शिकायत सुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए कार्रवाई के निर्देश

    By adminJuly 16, 20260

    सीतामढ़ी। जिलेवासियों की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान को लेकर सीतामढ़ी पुलिस द्वारा जन…

    सीतामढ़ी पुलिस का अपराध नियंत्रण अभियान तेज, जिलेभर में चलाया जा रहा सघन वाहन जांच अभियान

    July 16, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में 30 पीटीसी बने सहायक अवर निरीक्षक, एसपी ने पिपिंग समारोह में लगाया रैंक बैज

    July 16, 2026

    ऑपरेशन नया सवेरा 3.0: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाल श्रम और मानव तस्करी से 20 बच्चों को कराया मुक्त

    July 16, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (357)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (110)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?