श्री जानकी सेना शिवपुरी मध्यप्रदेश द्वारा जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम बिहार भ एवं जानकी मंदिर जनकपुर धाम नेपाल में सामूहिक सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन शिवपुरी मध्यप्रदेश द्वारा अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर के नेतृत्व में तेइसवां धार्मिक यात्रा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय विस्तारक परम पूज्य श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज महामंडलेश्वर सरकार जी की उपस्थिति रही।राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने संतों का अभिनंदन किए।महंत श्री कौशल किशोर दास जी महाराज उत्तराधिकारी महंत राम कुमार दास जी महाराज जानकी महल के महंत श्री तपेश्वर दास जी महाराज उनके उत्तराधिकारी महंत श्री रौशन दास जी महाराज का सम्मान जानकी सेना द्वारा किया गया।अध्यक्ष ने कहा वर्ष 2014से यह संगठन सामूहिक सुंदरकांड आयोजित करता है।गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज हो चुका है।धार्मिक यात्रा के दौरान सभी स्थल पर सुंदरकांड आयोजित किया जाता है।संगठन द्वारा शिवपुरी में जानकी पार्क विकसित किया गया है।
जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मे महावीर मंदिर न्यास द्वारा संचालित सीता रसोई में सभी आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किए।
सीता संवाद निदेशक आग्नेय कुमार ने महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास, कथा व्यास अभय शंकर भार्गव के साथ सभी यात्रियों को सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा द्वारा प्रकाशित पंच तीर्थ दर्शन पुस्तिका प्रदान किया गया।सबने जानकी जन्मभूमि दर्शन को सौभाग्य माना।कुल पचपन यात्री सीता जन्मभूमि यात्रा में शामिल हुए।
इनकी अगली यात्रा श्री राम जन्मभूमि अयोध्यधाम में सामूहिक सुंदरकांड पाठ आयोजन करने की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
