आज दिनांक 22 मई 2026को उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई । इस बैठक में जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल– आकांक्षी जिला एवं प्रखंड संतोष कुमार सुमन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुश्री निशिकांत, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौड़ समेत जिला तथा प्रखंड स्तरीय संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवम पिरामल के जिला लीड प्रभाकर कुमार एवं प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार एवं अभिषेक राज आदि ने भाग लिया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा आकांक्षी जिला के सभी सूचकांकों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उचित सुधार हेतु निर्देशित किया गया । उन्होंने सितंबर से दिसम्बर 2025 के दौरान कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि इस दौरान सीतामढ़ी, कृषि क्षेत्र में 112 जिलों में प्रथम रैंक प्राप्त किया साथ ही ओवरओल रैंकिंग में तीसरे पायदान पर रहा।
समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम मे डेल्टा रैंक में सीतामढ़ी के बैरगनिया प्रखंड के पिछड़ने के कारणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित सुधार के लिए निर्देश दिया गया। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्थानीय स्तर पर सभी विभागों के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वहाब को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की जांच करते हुए उचित और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश मिला, तो वहीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने और सुधार हेतु निर्देशित किया गया है
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
