प्रकाशनार्थ (फोटो) 20/05/2026
जिला में कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए जारी संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने के लिए बुधवार को डुमरा प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा अजीज नगर पुनौरा में संगठन सृजन सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना, पूर्व विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी ने अंगवस्त्र एवं फूल माला पहनाकर जिलाध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि भाजपा देश को बांटना चाहती है। भाई-भाई को आपस में लड़ाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक शक्तियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रेम, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा की विचारधारा से देश को मजबूत बनाने में विश्वास रखती है। जननायक राहुल गांधी के मोहब्बत के पैगाम को लेकर हमें घर घर जाना है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए संगठन सृजन अभियान को सफल बनाना होगा।
प्रदेश प्रतिनिधि सह डुमरा प्रखंड प्रभारी मो. शम्स शाहनवाज, मनोज सिंह, जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजीव कुमार काजू, आफताब अंजुम बिहारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे।
सम्मेलन में नगर महिला अध्यक्ष ऋतु ठाकुर, रीगा प्रखंड अध्यक्ष चुन्नू सिंह, धीरज सिंह, निगम पार्षद यूसुफ अंसारी, सोनू अंसारी, दिलशाद अंसारी, शौकत अंसारी, नज़बुन खातून, बीबी आबिदा खातून, नासरीन खातून, रवीना खातून, चुन्नू कुमार, मोहिबुल अंसारी, राकेश कुमार आदि मुख्य मुख्य रूप से मौजूद थे।
