51 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा 14वें स्थापना दिवस (23 मई) के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन।
आज दिनांक 20.05.2026 को श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के कुशल मार्गदर्शन में जिला अस्पताल, सीतामढ़ी के समन्वय से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर बटालियन के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के प्रति वाहिनी का समर्पण प्रदर्शित हुआ।
उक्त रक्तदान शिविर में सहभागिता करने वाले बलकार्मिकों को प्रोत्साहन स्वरूप कमांडेंट महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
