Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»प्रभारी जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की, पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
    Breaking News

    प्रभारी जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की, पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–18 मई 2026

    प्रभारी जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की, पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
    =========================

    प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होगा, जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    स्थानः पंचायत सरकार भवन / निकटवर्ती सार्वजनिक स्थल

    दिनांक: 19.05.2026 (मंगलवार) से शुभारंभ, इसके बाद प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार

    समयः सुबह 10:00 बजे से

    जिला प्रशासन, सीतामढ़ी की जनता से अपील: सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं। इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें। अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे।

    निःशुल्क हेल्पलाइन: 1100 (सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 8 बजे सुबह 8 बजे शाम तक संपर्क किया जा सकता है)

    कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज करें: सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) पर
    ===============

    माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में सीतामढ़ी जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत वार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं विधिवत समाधान कर आवेदकों को लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसका निष्पादन सुनिश्चित कर सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    शिविर के सफल आयोजन के लिए ज़िलाधिकारी ने सहयोग सेल गठित करते हुए 40 नोडल अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है।
    अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल अधिकारी को एवं प्रखंड स्तर पर सभी बीडीओ एवं सीओ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
    सहयोग शिविर स्थल पर सभी महत्वपूर्ण विभागों का काउंटर तथा स्टॉल भी लगाया जाएगा।

    ज़िलाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा शिविर के लिए तिथिवार पंचायतों का रोस्टर निर्धारित किया गया है तथा जिला स्तर से वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त करते हुए उन्हें शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आज उन्होंने इसकी *तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया*। अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

    19 मई को सीतामढ़ी जिला के विभिन्न प्रखंडों के 30 पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं।

    ==================
    सहयोग शिविर में आप किन समस्याओं के लिए आएँ?

    १.राशन, पेंशन, आवास, मनरेगा इत्यादि योजनाओं से संबंधित समस्याएँ

    २.भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन इत्यादि राजस्व मामले

    ३.जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र

    ४.बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि से संबंधित शिकायतें

    ५.किसी भी सरकारी योजना से संबंधित समस्या/शिकायत/सुझाव
    ==================

    सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से आमजन के लिए आवेदन देने की व्यवस्था: ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया है कि संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सहयोग शिविर की निर्धारित तिथि दिनांक 19.05.26 के लिए तत्काल प्रभाव से दिनांक 19.05.26 तक एवं उसके पश्चात निर्धारित तिथियों के लिए तीस दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन / परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु कर्मी की उपस्थिति कराते हुये आमजन से आवेदन / परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article*⬛️ *ग्रामीण विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान* में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी
    Next Article PMEGP योजना के तहत स्थापित “विमल एग ट्रे” इकाई का भव्य शुभारंभ
    admin

    Related Posts

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    June 23, 2026

    सीतामढ़ी में जल संकट पर DM सख्त: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    June 22, 2026

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    By adminJuly 17, 20260

    सीतामढ़ी। जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को हुए योगेंद्र सहनी हत्याकांड…

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा: मधुबनी में लक्ष्य से 126% NAAT टेस्ट, डीएम आनंद शर्मा ने दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

    July 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (367)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (110)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?