Muzaffarpur के नगर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 की रात हुई इस घटना के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है।
बताया गया है कि आरोपी का इलाज SKMCH Muzaffarpur में चल रहा था, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए PMCH Patna रेफर कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।