Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl
    Breaking News

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    adminBy adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 10 /05/2026*
    ==================
    ⬛️ *जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10* *योजनाओं की* *प्रगति की समीक्षा कीl*
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार की देर शाम समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण प्रमंडल, मधुबनी तथा पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल मधुबनी एवं झंझारपुर द्वारा संचालित टॉप-10 महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की वर्तमान प्रगति, कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित समयसीमा तथा लंबित बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।
    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा तथा सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
    बैठक में ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के बलिराजगढ़ खुदाई स्थल की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि बलिराजगढ़ खुदाई स्थल के चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण कराया जाना है तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह स्थल मिथिला की ऐतिहासिक धरोहर है तथा इसके संरक्षण एवं विकास हेतु जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहा है।
    बैठक में पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। खुटौना बाजार से तेनुआही सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयसीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं ताकि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।
    भवन निर्माण प्रमंडल की समीक्षा के दौरान विभिन्न सरकारी भवनों, छात्रावासों, प्रशासनिक भवनों एवं आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा लंबित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक सहित भवन निर्माण विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे। —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी
    Next Article मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध
    admin

    Related Posts

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    June 23, 2026

    सीतामढ़ी में जल संकट पर DM सख्त: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    June 22, 2026

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    By adminJuly 17, 20260

    सीतामढ़ी। जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को हुए योगेंद्र सहनी हत्याकांड…

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा: मधुबनी में लक्ष्य से 126% NAAT टेस्ट, डीएम आनंद शर्मा ने दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

    July 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (367)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (110)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?