Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 11, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
    Breaking News

    सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

    adminBy adminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 08 /05/2026*
    ==================
    ⬛️ *सेवा-संवाद-समाधान* *अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा* *ने आमजनों की* *समस्याएं सुनीं, त्वरित* *समाधान हेतु अधिकारियों* *को दिए* *निर्देश*
    *मधुबनी, 08 मई 2026*
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय परिसर में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
    इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    इसी क्रम में शाहपुर, प्रखंड पंडौल निवासी बद्रीनारायण झा ने जमीन विवाद निपटारे के संबंध में आवेदन दिया।

    ग्राम पोखरशाम पोस्ट सलेमपुर के गुड़िया देवी ने ओरियन सिक्योर कंपनी के द्वारा विगत दो वर्षों से मानदेय भुगतान नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया।

    वही संजू देवी भवानी नगर कॉलोनी भच्छी निवासी ने मौजा भौंआरा अंतर्गत खाता संख्या 22 खेसरा संख्या 3 पुराण जमीन पर जाने हेतु रास्ता दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया।

    भोगेंद्र प्रसाद ग्राम पंचायत जफरा निवासी बिस्फी प्रखंड अंतर्गत पंचायत जफरा के राजस्व हाट के निविदा को पंचायत से प्रखंड स्तर पर करवाने से संबंधित आवेदन दिया।

    सुखेत पंचायत थाना झंझारपुर के तपसी यादव ने सरकारी रास्ता को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु आवेदन दिया।

    परिवादी फुलझरिया देवी पंचायत नवादा प्रखंड अंचल थाना मधेपुर जिला मधुबनी निवासी ने वासगीत पर्चा मिलने के बाद भी जमीन प्राप्त नहीं होने के संबंध में शिकायत किया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित होकर जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
    उल्लेखनीय है कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जन-हितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है।
    जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवा प्राप्त हो सके।
    कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से सभी आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई।– —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleतात्कालिक मौसम चेतावनी * ( रेड अलर्ट) मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज 8 मई शुक्रवार को अपराह्न 04.15 बजे से अपराह्न 07.15 बजे तक मधुबनी जिले के कुछ प्रखंडों में खराब मौसम की स्थिति को देखते
    Next Article मधुबनी जिला में आज दिनांक-08.05.2026 को 52 हजार 913 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध
    admin

    Related Posts

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 11, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026

    मनरेगा योजना में अनियमितता पर कार्रवाई

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार 106 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    By adminMay 11, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी*================*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*================*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक – 10/05/2026*================ *मधुबनी जिला में आज दिनांक-09.05.2026 को 53 हजार…

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग की टॉप-10 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीl

    May 11, 2026

    मधुबनी के धार्मिक स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप, विश्वामित्र स्थान एवं कल्याणेश्वर मंदिर के विकास हेतु टेंडर जारी

    May 11, 2026

    मनरेगा योजना में अनियमितता पर कार्रवाई

    May 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,147)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?