ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर ऑटो चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल
बथनाहा:प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच 227पर खदान की खड़ी ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर ऑटो चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गया है।112की टीम ने घायलों को सहयोग कर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए समुचित इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया एक घायल की पहचान डुमरा सीतामढ़ी के लालबाबू साह के रूप में किया गया है हालाकि समाचार लिखे जाने दूसरों की पहचान नहीं किजा सकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दो पहर दिन के करीब 12बजे ऑटो सीतामढ़ी से पैसेंजर लेकर सुरसंड की ओर जा रहा था।प्रखंड मुख्यालय खदान गोदाम के समीप सीतामढ़ी सुरसंड एनएच 227पथ पर अनावश्यक रूप से खड़ी ट्रक से टकरा गई।घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि आवेदन का इंतजार किया जा रहा है।आवेदन के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।घटना से नाराज स्थानीय पैक्स अध्यक्ष अंजनी कुमार अप्पू ने बताया कि खदान विभाग के डोरस्टेप संवेदकों से कई बार एनएच पर ट्रक नहीं लगवाने की बात अपील की गई थी पर इस ओर न संवेदक अपना ध्यान देना मुनाशिव समझे ना स्थानीय प्रशासन।
