Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विषेश वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»लखनदेई नदी की सफाई में खुद उतरे डीएम रिची पांडेय, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश
    Breaking News

    लखनदेई नदी की सफाई में खुद उतरे डीएम रिची पांडेय, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

    adminBy adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–03 मई 2026

    लखनदेई नदी की सफाई में खुद उतरे डीएम रिची पांडेय, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

    जिला प्रशासन और नगर निगम सीतामढ़ी की ओर से आयोजित विशेष श्रमदान कार्यक्रम के तहत रविवार को लखनदेई नदी की सफाई के लिए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने स्वयं श्रमदान कर नदी तट की सफाई की। इस अभियान में जिले के वरीय अधिकारियों, नगर निगम के कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर नदी तट पर जमा कचरे को हटाया और लोगों से जलस्रोतों की स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लखनदेई नदी सीतामढ़ी की पहचान से जुड़ी हुई है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रमदान केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाने का माध्यम है। नदी की स्वच्छता का सीधा संबंध पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य और शहर की सुंदरता से है। यदि सभी नागरिक नियमित रूप से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, तो सीतामढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
    कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बायो-वेस्ट मैनेजमेंट को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी संबंधित संस्थानों का शीघ्र निबंधन कराया जाए तथा बायोमेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से आर्थिक दंड लगाया जाए और सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही सीसीटीवी एवं अन्य निगरानी तंत्र के माध्यम से ऐसे लोगों पर नजर रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
    शहर में पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, व्हाइटनर, कोरेक्स एवं अन्य सूखे नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की बात कही गई, जिसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखा जा सके।
    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया जा सकता है ।

    उक्त कार्यक्रम में मेयर रौनक जहां परवेज, उप मेयर आशुतोष कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार,नगर आयुक्त गजेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडेय,अपर समाहर्ता ,विभागीय जांच राहुल कुमार,सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, डॉ जेड जावेद, डीटीओ प्रशांत कुमार,डीपीआरओ कमल सिंह,बीडीओ अभिषेक चंदन सहित जिला के सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी,गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article“फर्जी वेंडरों का सिंडिकेट: जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान की पंचायतों में शासकीय राशि की खुली लूट,
    Next Article बिहार में घर- घर सर्वेक्षण ( मकान सूचीकरण एवं आवासों की गणना) 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगी ।
    admin

    Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026

    टेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    June 1, 2026

    मधुबनी में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सामान्य, 33,741 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

    By adminJune 21, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति सीतामढ़ी, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन…

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विषेश वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 21, 2026

    सुप्पी थाना कांड संख्या 413/22( आर्म्स एक्ट) में वांछित अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    June 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (71)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?