Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

    May 2, 2026

    दिनांक 02 मई 2026 को NDMA द्वारा देशभर में Cell Broadcast Alert System का परीक्षण किया जाएगा।मोबाइल पर अलर्ट संदेश या सायरन सुनाई दे सकता है।

    May 2, 2026

    जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम !

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित
    Breaking News

    अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

    adminBy adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

    सीतामढ़ी: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा सीतामढ़ी नगर के शांति नगर स्थित संयुक्त श्रम भवन, डुमरा के सभागार में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्रमिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।शिविर में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से न्यूनतम दैनिक मजदूरी इस प्रकार निर्धारित की गई है—अकुशल के लिए ₹436, अर्द्धकुशल के लिए ₹452, कुशल के लिए ₹ 551 तथा उच्च कुशल के लिए ₹662। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे श्रम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों के परिश्रम से ही राष्ट्र की प्रगति और विकास की मजबूत नींव तैयार होती है। इस अवसर पर एलईओ विष्णुधर शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्वाभाविक मृत्यु लाभ, दुर्घटना मृत्यु लाभ, पूर्ण स्थायी निशक्तता, आंशिक स्थायी निशक्तता, श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति तथा असाध्य रोगों के उपचार हेतु चिकित्सा सहायता सहित कई लाभ प्रदान किए जाते हैं। कार्यक्रम में यूनिसेफ-प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने आधुनिक युग में श्रम के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल श्रम समाज के विकास में एक बड़ी बाधा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को श्रम से दूर रखकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। वहीं मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि प्रेम चंद्र सिंह एवं महेश झा ने भी श्रमिकों के हितों, उनके अधिकारों तथा भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एलईओ पिंटू कुमार, दिलीप कुमार, सुधांशु कुमार, पारिजात परिमल, प्रमोद कुमार, लिपिक दिलीप कुमार, निशांत प्रेम, संतोष कुमार, राजकांत झा सहीत श्रमिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदिनांक 02 मई 2026 को NDMA द्वारा देशभर में Cell Broadcast Alert System का परीक्षण किया जाएगा।मोबाइल पर अलर्ट संदेश या सायरन सुनाई दे सकता है।
    admin

    Related Posts

    दिनांक 02 मई 2026 को NDMA द्वारा देशभर में Cell Broadcast Alert System का परीक्षण किया जाएगा।मोबाइल पर अलर्ट संदेश या सायरन सुनाई दे सकता है।

    May 2, 2026

    जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम !

    May 2, 2026

    तात्कालिक मौसम चेतावनी * मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज 1मई शुक्रवार को अपराह्न 04.40बजे से अपराह्न 7.40 बजे तक मधुबनी जिले के कुछ प्रखंडों में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए

    May 2, 2026

    तात्कालिक मौसम चेतावनी * मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज 1मई शुक्रवार को अपराह्न 04.40बजे से अपराह्न 7.40 बजे तक मधुबनी जिले के कुछ प्रखंडों में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

    By adminMay 2, 20260

    अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित सीतामढ़ी: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रम…

    दिनांक 02 मई 2026 को NDMA द्वारा देशभर में Cell Broadcast Alert System का परीक्षण किया जाएगा।मोबाइल पर अलर्ट संदेश या सायरन सुनाई दे सकता है।

    May 2, 2026

    जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम !

    May 2, 2026

    तात्कालिक मौसम चेतावनी * मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज 1मई शुक्रवार को अपराह्न 04.40बजे से अपराह्न 7.40 बजे तक मधुबनी जिले के कुछ प्रखंडों में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए

    May 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,063)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?