Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव 2026

    April 26, 2026

    *स्व-गणना में मधुबनी* का बिहार में* द्वितीय स्थान ।

    April 26, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-25.04.2026 को 50 हजार 536 घरेलू गैस है उपलब्ध——-आज दिनांक-25.04.2026 को 494.2 हजार लीटर पेट्रॉल तथा 678 हजार लीटर डीजल(हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक है उपलब्ध

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»*स्पीडी ट्रायल, आर्म्स एक्ट एवं सामान्य वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर* डीएम ने की व्यापक समीक्षा———————————– दोष सिद्धि दर बढ़ाने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष जोर
    Breaking News

    *स्पीडी ट्रायल, आर्म्स एक्ट एवं सामान्य वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर* डीएम ने की व्यापक समीक्षा———————————– दोष सिद्धि दर बढ़ाने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष जोर

    adminBy adminApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 25 /04/2026

    *⬛️ *स्पीडी ट्रायल, आर्म्स एक्ट एवं सामान्य वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर* डीएम ने की व्यापक समीक्षा
    ———————————– दोष सिद्धि दर बढ़ाने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष जोर
    मधुबनी, 25 अप्रैल 2026 :
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में स्पीडी ट्रायल, आर्म्स एक्ट एवं सामान्य वादों से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावकारी निष्पादन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी (डीपीओ), सहायक अभियोजन पदाधिकारी (एपीओ), लोक अभियोजक (पीपी), सहायक लोक अभियोजक (एपीपी), पुलिस प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्पीडी ट्रायल से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सामान्य वादों में भी प्रगति लाते हुए लंबित मामलों की संख्या में ठोस कमी लाई जाए।
    ■ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक वाद में राज्य का पक्ष सशक्त एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए, ताकि अधिकाधिक मामलों में दोष सिद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अभियोजन एवं अनुसंधान के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
    ■ बैठक में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, मद्य निषेध, एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित हत्या, डकैती, बलात्कार एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित गंभीर मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इन मामलों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    ■ जिलाधिकारी ने वादों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए यह आकलन किया कि किस स्तर पर कितने मामले लंबित हैं तथा उनके लंबित रहने के कारण क्या हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी लेते हुए लंबित वादों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    ■ डीएम ने कहा कि आर्म्स एक्ट से जुड़े वादों का शीघ्र निष्पादन कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सतत संवाद बनाए रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि वादों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
    ■ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध समीक्षा एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
    ■ जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन से न केवल वादों के निष्पादन में तेजी आएगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनेगी।

    ==================– —————————————————————————————* ..*

      *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

    =============== ===

    ।**

    # DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआप सभी को जनक नंदिनी माता सीता के प्राकट्य दिवस ‘जानकी नवमी’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    Next Article मधुबनी जिला में आज दिनांक-25.04.2026 को 50 हजार 536 घरेलू गैस है उपलब्ध——-आज दिनांक-25.04.2026 को 494.2 हजार लीटर पेट्रॉल तथा 678 हजार लीटर डीजल(हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक है उपलब्ध
    admin

    Related Posts

    तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव 2026

    April 26, 2026

    *स्व-गणना में मधुबनी* का बिहार में* द्वितीय स्थान ।

    April 26, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-25.04.2026 को 50 हजार 536 घरेलू गैस है उपलब्ध——-आज दिनांक-25.04.2026 को 494.2 हजार लीटर पेट्रॉल तथा 678 हजार लीटर डीजल(हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक है उपलब्ध

    April 26, 2026

    आप सभी को जनक नंदिनी माता सीता के प्राकट्य दिवस ‘जानकी नवमी’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    April 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव 2026

    By adminApril 26, 20260

    तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव 2026 साथियों से मिलने का कार्यक्रम जिला- सीतामढ़ीदिनांक -…

    *स्व-गणना में मधुबनी* का बिहार में* द्वितीय स्थान ।

    April 26, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-25.04.2026 को 50 हजार 536 घरेलू गैस है उपलब्ध——-आज दिनांक-25.04.2026 को 494.2 हजार लीटर पेट्रॉल तथा 678 हजार लीटर डीजल(हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक है उपलब्ध

    April 26, 2026

    *स्पीडी ट्रायल, आर्म्स एक्ट एवं सामान्य वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर* डीएम ने की व्यापक समीक्षा———————————– दोष सिद्धि दर बढ़ाने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष जोर

    April 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,010)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?