22 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक महिला से चेन छिनतई का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर थाना में कांड संख्या 287/26 दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया और मामले के त्वरित उद्भेदन का आदेश दिया गया।
अनुसंधान के दौरान पूर्व में हुई छिनतई की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय इनपुट के आधार पर मुन्ना कुमार सह को चिन्हित किया गया। इसके बाद उसके रुन्नीसैदपुर स्थित किराए के मकान पर छापेमारी की गई, जहाँ यह जानकारी मिली कि वह पिछले तीन माह से खुद को होम्योपैथी डॉक्टर बताकर रह रहा था। तलाशी के दौरान घटनाओं में प्रयुक्त कपड़े, टोपी, फर्जी नंबर प्लेट, सोना मापने वाला डिजिटल मीटर और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि वह अपने मुजफ्फरपुर स्थित साथियों के सहयोग से इन घटनाओं को अंजाम देता था। तत्पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- मुन्ना कुमार सह, निवासी – कटरा, थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर
बरामदगी
- मोटरसाइकिल
- जेवरात मापने की मशीन
- सीसीटीवी फुटेज में पहनी गई शर्ट, घड़ी, जूते, टोपी एवं मास्क
- फर्जी नंबर प्लेट (02)
- सोने का मगटका, अंगूठी, कान के आभूषण
- चांदी की पायल
- नंबर प्लेट बदलने का सॉकेट
अपराधक इतिहास
मुन्ना कुमार सह के खिलाफ पूर्व में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, धोखाधड़ी, हथियार अधिनियम और NDPS एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
