मां जानकी प्राकट्य क्षेत्र रजत द्वारा जानकी मंदिर से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष सदस्य गण ढोल नगाड़ा के साथ नगर वासी को नेता देने लोहा पट्टी सोना पट्टी साहब की चौक शंकर चौक गांधी चौक तक पदयात्रा किया और माता जानकी की जयकारा नगर वासी से कल सुबह निशान यात्रा में चलने तथा संध्या में हर घर दीप जलाकर जलाने की अपील किया l ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय स्वर्णकार आयोजन समिति के संयोजक डॉक्टर एस के वर्मा डॉक्टर प्रवीण कुमार डॉक्टर अविनाश महंत मनमोहन कौशिक अरविंद कुमार बबलू डॉक्टर राजीव कुमार काजू सचिन सुवंश राय अमित गोल्डी मनोज कुमार सिंह नवनीत कुमार संजय कुमार सिंह जय किशोर शाह वैदेही शरण विवेक कुमार पप्पू यादव सुनील मोदी ज्योति गुप्ता रेखा कुमारी चंद श्रीवास्तव प्रीति गुप्ता श्वेता कुमारी सुलोचना देवी पम्मी कुमारी रीता गुप्ता
🚩जय जानकी, जय सिया राम🚩*
सादर आमंत्रण
🙏🙏🙏🙏
वैशाख शुक्ल नवमी का दिन सम्पूर्ण सनातन धर्म के लिए परम पावन है। इसी तिथि को भारतवर्ष की पुण्य भूमि सीतामढ़ी में राजा जनक को धरती की गोद से माता सीता के रूप में करुणा, शील और शक्ति का अवतार प्राप्त हुआ था। इस शुभ अवसर जिलावासी वर्षो से श्री जानकी प्राकट्य महोत्सव यानी जानकी नवमी के नाम से मनाते हैं।
माता जानकी का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और मर्यादा की जीवंत कथा है। उनका आदर्श चरित्र युगों-युगों तक नारी शक्ति को दिशा देता रहेगा। जानकी नवमी केवल उत्सव नहीं बल्कि अपने संस्कारों और सनातन मूल्यों को स्मरण करने का पवित्र पर्व है।
श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, सीतामढ़ी धाम के द्वारा 25-26 अप्रैल 2026 को श्री जानकी प्राकट्य महोत्सव का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से करबद्ध निवेदन है कि जानकी नवमी के पावन अवसर पर आयोजित निशान यात्रा में पूरे परिवार सहित सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने।
आइए, माता जानकी के चरणों में शीश नवाकर यह संकल्प लें कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करेंगे और इस महोत्सव को एकजुट होकर भव्य बनाएंगे।
विनीत
डॉ एस के वर्मा
संयोजक
श्री जानकी प्राकट्य महोत्सव (जानकी नवमी)
सीतामढ़ी धाम
🚩जय सिया राम🚩
