Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विषेश वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»■ विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश
    Breaking News

    ■ विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश

    adminBy adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी
    जिला जनसम्पर्क कार्यालय
    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक: 22/04/2026
    ■ विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश
    मधुबनी, 22 अप्रैल 2026:
    विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर द्वारा संचालित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, झंझारपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा पृथ्वी को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखना रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण के महत्व को समझते हुए इसे जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।
    इस अवसर पर क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग के साथ-साथ जैविक एवं संतुलित पोषण प्रबंधन को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन न केवल मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को भी कम करता है। इससे सतत कृषि प्रणाली को बढ़ावा मिलता है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित होता है।
    वहीं, वरिष्ठ तकनीकी सहायक श्री आशीष राय ने कहा कि “हमारा ग्रह हमारी जिम्मेदारी है और यही हमारा भविष्य भी है।” उन्होंने किसानों एवं आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें, साथ ही अनावश्यक पेड़ों की कटाई से बचें, ताकि बढ़ते वैश्विक तापमान के खतरे को कम किया जा सके।
    कार्यक्रम में डॉ. एस. के. मंडल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर सुधांशु रंजन, अशोक राम, नवीन, मणिक एवं विवेक सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
    ■ संदेश:
    “एक पेड़ – अनेक लाभ, आइए मिलकर पृथ्वी को हराभरा और सुरक्षित बनाएं।” 🌱🌍
    [23/04, 12:19 am] Parmal Sir Dpro Madhubani: मिथिला चित्रकला संस्थान के 11वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ ।
    मालिनी अवस्थी की मधुर आवाज़ से गूंज उठा मिथिला चित्रकला संस्थान।👆

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी जिला में आज दिनांक-22.04.2026 को 58 हजार 632 घरेलू गैस है उपलब्ध——-आज दिनांक-22.04.2026 को 443.4 हजार लीटर पेट्रॉल तथा 642.5 हजार लीटर डीजल(हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक है उपलब्ध
    Next Article श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, सीतामढ़ी धाम के मुख्य संरक्षक परम पूज्य महंत विनोद दास जी महाराज के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में आगामी 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले भव्य निशान शोभा यात्रा को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर निशान कूपन वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
    admin

    Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026

    टेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    June 1, 2026

    मधुबनी में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सामान्य, 33,741 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

    By adminJune 21, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति सीतामढ़ी, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन…

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विषेश वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 21, 2026

    सुप्पी थाना कांड संख्या 413/22( आर्म्स एक्ट) में वांछित अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    June 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (71)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?