*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 17/04/2026*
================
*■*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में जीविका द्वारा मेस संचालन, परिसर की साफ-सफाई सेवा तथा पोशाक की आपूर्ति से संबंधित सेवा की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन*
———————————————-
*मधुबनी 17 अप्रैल 2026*
*उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीआरडीए स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में जीविका द्वारा मेस संचालन, परिसर की साफ-सफाई सेवा तथा पोशाक की आपूर्ति से संबंधित सेवा की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया है।*
*बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा विद्यालय में जीविका दीदी के द्वारा संचालित रसोई एवं साफ-सफाई कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, जीविका एवं नन फार्म मैनेजर को निर्देश दिया गया कि लगातार विद्यालय में भ्रमण कर जीविका दीदी के कार्यों की जांच करें साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला परियोजना पदाधिकारी, जीविका संयुक्त रूप से भी विद्यालय का जांच करें एवं विभागीय दिशा-निर्देश का शत् प्रतिशत अनुपालन कराते हुए मीनू के अनुसार ससमय भोजन / नाश्ता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।*
*जीविका दीदी को ड्रेस, एप्रोन, ग्लब्स, हेड कॉभर आदि की उपलब्धता पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। प्रधानाध्यापक के द्वारा सफाई सामग्री उपलब्ध नहीं रहने के बारे में बताए जाने पर उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए जीविका प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि पर्याप्त मात्रा मे सफाई सामग्री उपलब्ध कराते हुए पूरे परिसर का सफाई कार्य सही ढंग से कराना सुनिश्चित करें।*
*बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, नन फार्म मैनेजर,जीविका, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, जीविका, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी-सह-विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापक, डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मधुबनी, रामनगर एवं बलिराजपुर उपस्थित थे।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
