Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..

    April 15, 2026

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा में जो चिंगारी उठी थी वो आग का रूप धारण कर लिया पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बुलाए गए विधायक दल की बैठक में तीन विधायक नहीं गए

    April 15, 2026

    माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अंतिम कैबिनेट बैठक

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
    Breaking News

    जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

    adminBy adminApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–14–04–2026

    जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग से पीएचईडी को हस्तांतरित नल–जल योजनाओं की प्रगति, छूटे हुए टोलों में नल-जल योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की अद्यतन स्थिति, अनुरक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान, योजनाओं के अनुरक्षण एवं रख-रखाव की स्थिति तथा जिले में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।
    बैठक में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन
    बृज किशोर पांडेय, डीपीआरओ कमल सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री विशाल, पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित सभी कनीय अभियंता एवं संबंधित कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    बढ़ते तापमान एवं संभावित जल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी ने पीएचईडी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर छूटे हुए 716 टोलों में नल-जल योजना के कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 571 योजनाओं में बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 47 योजनाओं में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया गया है। कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यपालक अभियंता को चेतावनी दी कि कार्य में तेजी लाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
    उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाते हुए एडीएम ,आपदा प्रबंधन को संबंधित एजेंसियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यों का अनुश्रवण कंट्रोल रूम के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए। उन्होंने सभी कनीय अभियंताओं के मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया, ताकि आम जनता सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सके।

    बैठक में बताया गया कि अब तक 684 चापाकलों की मरम्मत की जा चुकी है। बैठक में अनुरक्षकों के बकाया मानदेय भुगतान, विद्युत बाधा, भूमि की अनुपलब्धता सहित अन्य समस्याओं की भी समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लो वोल्टेज की समस्या को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर विद्युत बिल से संबंधित त्रुटियों का त्वरित निराकरण किया जाए। सभी विद्युत अभियंताओं को आम जनता के फोन कॉल का अनिवार्य रूप से जवाब देने एवं समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया गया।
    जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही पीएचईडी, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों को सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों एवं टोलों में विशेष अभियान चलाकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।देश के युवाओं के लिए उनके विचार अनुकरणीय है :-जिलाधिकारी
    Next Article जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। –
    admin

    Related Posts

    पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..

    April 15, 2026

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा में जो चिंगारी उठी थी वो आग का रूप धारण कर लिया पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बुलाए गए विधायक दल की बैठक में तीन विधायक नहीं गए

    April 15, 2026

    माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अंतिम कैबिनेट बैठक

    April 15, 2026

    तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव 2026

    April 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..

    By adminApril 15, 20260

    पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला…

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा में जो चिंगारी उठी थी वो आग का रूप धारण कर लिया पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बुलाए गए विधायक दल की बैठक में तीन विधायक नहीं गए

    April 15, 2026

    माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अंतिम कैबिनेट बैठक

    April 15, 2026

    तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव 2026

    April 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (894)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?