समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 12 /04/2026
⬛️ —भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना में* अधिकाधिक भागीदारी हेतु की गई अपील।
मधुबनी, दिनांक 12 अप्रैल 2026
जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे भारत की जनगणना 2027 के तहत निर्धारित अवधि 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 के बीच स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाएं।
जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से संबंधित सटीक जानकारी प्राप्त होती है। यह आंकड़े भविष्य की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में अत्यंत सहायक होते हैं।
जिला प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि—
स्व-गणना के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज (आधार, पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट आदि) दिखाने की आवश्यकता नहीं है।
यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित एवं गोपनीय है।
किसी भी प्रकार की जानकारी अन्य विभागों के साथ साझा नहीं की जाएगी।
स्व-गणना केवल अधिकृत वेबसाइट se.census.gov.in के माध्यम से ही की जानी है।
साइबर कैफे से स्व-गणना की अनुमति नहीं है।
प्रवासी मजदूर एवं किराएदार व्यक्ति अपने वर्तमान कार्यस्थल/निवास स्थान से ही गणना करें।
जिलाधिकारी, मधुबनी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना में दी गई आपकी सही एवं पूर्ण जानकारी ही जिले और राज्य के विकास की आधारशिला बनेगी। अतः सभी नागरिक इस अभियान को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर स्व-गणना अवश्य करें तथा अपने परिवार, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की शंका या समस्या के समाधान हेतु संबंधित प्रखंड/नगर निकाय कार्यालय अथवा जनगणना कर्मियों से संपर्क किया जा सकता है।
“ आपकी सहभागिता – सशक्त भारत की नींव”– —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
