जेपी सेनानी राधा कृष्ण पंडित को पत्नी शोक।
मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत पारू प्रखंड के आनंदपुर खरौनी पंचायत के मुखिया श्रीमती सुनैना देवी और राजद प्रखंड अध्यक्ष श्री सत्यदेव पंडित की मां तथा जेपी सेनानी राधा कृष्ण पंडित की धर्मपत्नी ईतवारी देवी( 70वर्ष) का आज निधन हो गया। मृत्यु का कारण ब्रेन हैमरेज बताया गया है
उनका अंतिम संस्कार गांव के ही शमशान घाट पर किया गया। इस अवसर पर राजद वरिष्ठ नेता साहू भूपाल भारती सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
श्री भारती ने कहा कि धर्मपरायण इतवार देवी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थी। उन्होंने उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
