Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ■जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर वाइब्रेंट विले प्रोग्राम के तहत चयनित गांवों में उपलब्ध संसाधनों की हुई जांच*

    April 9, 2026

    ⬛️ *जिलाधिकारी का जयनगर कस्टम कार्यालय* निरीक्षण, पारदर्शी व त्वरित सेवाओं पर जोर | ——————————

    April 9, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज बेलसंड प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में अनुमंडल अंतर्गत परसौनी एवं बेलसंड प्रखंडों में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेलसंड के माननीय विधायक श्री अमित रानू भी उपस्थित थे।
    Breaking News

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज बेलसंड प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में अनुमंडल अंतर्गत परसौनी एवं बेलसंड प्रखंडों में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेलसंड के माननीय विधायक श्री अमित रानू भी उपस्थित थे।

    adminBy adminApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–08 अप्रैल 2026

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज बेलसंड प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में अनुमंडल अंतर्गत परसौनी एवं बेलसंड प्रखंडों में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेलसंड के माननीय विधायक श्री अमित रानू भी उपस्थित थे।
    समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने आईसीडीएस की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों प्रखंडों के सीडीपीओ को कड़ी फटकार लगाई तथा कार्य संस्कृति में त्वरित सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईसीडीएस योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए। सभी 94 आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण, सतत फील्ड विजिट, निर्धारित SOP के अनुरूप केंद्र संचालन तथा “जनता के दरबार” का नियमित आयोजन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित सीडीपीओ एवं एलएस के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता, टीकाकरण अभियान की शत-प्रतिशत उपलब्धि, तथा अस्पतालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस सेवाओं की सुलभता एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि आम नागरिकों को आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    जिलाधिकारी ने प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता, समय पर भुगतान एवं जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी बढ़ाने को कहा। साथ ही पेयजल की समुचित उपलब्धता, विद्यालयों में साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, एलपीजी आपूर्ति की सुचारु स्थिति, तथा निर्माणाधीन योजनाओं की नियमित जांच कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    बैठक में माननीय विधायक बेलसंड द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। उन्होंने चिन्हित सड़कों के निर्माण, निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की जांच, मनुषमारा नदी की सफाई, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, एंबुलेंस एवं एलपीजी की उपलब्धता से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
    बैठक में एसडीओ बेलसंड वंदना सिंहा, बीडीओ परसौनी एवं बेलसंड, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, वरीय उप समाहर्ता श्री ऋषभ सहित दोनों प्रखंडों के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleSSB की खुफिया आसूचना के आधार पर, 51 BN Sitamarhi-II द्वारा 08.04.2026 को लगभग 01:00 बजे लालबंदी विशेष वाहन गश्ती पार्टी ने Bihar Police के साथ संयुक्त अभियान चलाकर थाना बेला,
    Next Article बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय –3अंतर्गत “सबका सम्मान ,जीवन आसान” के तहत बेलसंड अनुमंडल स्थित प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जिलाधिकारी द्वारा आम जनों की समस्याओं को सुना गया । कार्यक्रम में आम जनों के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
    admin

    Related Posts

    ■जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर वाइब्रेंट विले प्रोग्राम के तहत चयनित गांवों में उपलब्ध संसाधनों की हुई जांच*

    April 9, 2026

    ⬛️ *जिलाधिकारी का जयनगर कस्टम कार्यालय* निरीक्षण, पारदर्शी व त्वरित सेवाओं पर जोर | ——————————

    April 9, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 9, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के किसान की खेत मे पहुँचकर गेंहू की फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण।

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    ■जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर वाइब्रेंट विले प्रोग्राम के तहत चयनित गांवों में उपलब्ध संसाधनों की हुई जांच*

    By adminApril 9, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 08/04/2026 ■जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश…

    ⬛️ *जिलाधिकारी का जयनगर कस्टम कार्यालय* निरीक्षण, पारदर्शी व त्वरित सेवाओं पर जोर | ——————————

    April 9, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 9, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के किसान की खेत मे पहुँचकर गेंहू की फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण।

    April 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (837)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?