Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    April 8, 2026

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश
    Breaking News

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    adminBy adminApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी*

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 07/04/2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    *—–जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में डीआरडीए स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को उप-विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को गति देने पर विशेष बल दिया गया। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि अंतर्विभागीय मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि 100 बड़े बकायादारों पर कारवाई हेतु सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों से पांच-पांच बड़े बकायादारों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस आधार पर जिले के 100 बड़े बकायादारों को चिन्हित कर दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने प्रभारी अधिकारी, जिला नीलाम शाखा को समयबद्ध रूप से सूची संकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जहां भूमि उपलब्ध हो चुकी है, वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए। शेष बचे हुए टोला में नल-जल योजना के क्रियान्वयन हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
    ग्रामीण कार्य विभाग, नहर प्रमंडल, लघु सिंचाई, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एवं बाढ़ प्रमंडल से जुड़े भू-अर्जन, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने एवं एनओसी से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

    उप विकास आयुक्त ने जिला स्तरीय जनता दरबार, मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीपीग्राम, सूचना का अधिकार एवं मानवाधिकार से जुड़े मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पुलिस, राजस्व, शिक्षा एवं आईसीडीएस विभागों में सर्वाधिक लंबित आवेदन पाए गए।
    उन्होंने निर्देश दिया कि जन शिकायतों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय सीमा के भीतर किया जाए। अनावश्यक विलंब करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

    माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इन मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

    सेवांत लाभ की समीक्षा के दौरान निदेश दिया कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सभी लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सेवानिवृत्ति के छह माह पूर्व ही संबंधित प्रस्ताव सक्षम प्राधिकार को भेजना अनिवार्य होगा, ताकि कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी लाभ प्राप्त हो सकें।

    विभागीय कार्रवाई से जुड़े मामलों की समीक्षा के क्रम में संचालन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जा सके।

    सीपीग्राम पोर्टल की समीक्षा के दौरान राजस्व शाखा में सर्वाधिक लंबित मामले पाए गए। जिसे त्वरित गति से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश भारती, पंचायत राज पदाधिकारी राकेश कुमार झा, सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, डीपीओ आईसीडीएस ललिता कुमारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    ।—————————————————————————-* ..*

    आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर06276-222576 पर करे संपर्क।।**

    ।**

    # DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध
    Next Article उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*
    admin

    Related Posts

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    April 8, 2026

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 8, 2026

    लू और संभावित सुखाड़ को लेकर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को जारी निर्देश

    April 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन

    By adminApril 8, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 08 /04/2026 ⬛️श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं…

    उप-विकास आयुक्त के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के द्वितीय एवं तृतीय क़िस्त का भुगतान युद्घस्तर पर करने के दिए निदेश*

    April 8, 2026

    ⬛️अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने का निदेश

    April 8, 2026

    विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पम्पों पर दिनांक-07.04.2026 को पेट्रोल(मोटर स्पिरिट) 513.5 हजार लीटर तथा डीजल (हाई स्पीड डीजल) 659.3 हजार लीटर का स्टॉक है उपलब्ध

    April 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (827)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?