Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    March 25, 2026

    बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    March 25, 2026

    अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व एवं* आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित
    Breaking News

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व एवं* आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित

    adminBy adminMarch 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 24/03/2026

    *⬛️ 🔷 *जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व एवं* आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित
    🔷 लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
    🔷 अनुपस्थित पदाधिकारी पर कार्रवाई , कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं। मधुबनी 24 मार्च 2026।
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व वसूली एवं आंतरिक संसाधन सृजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    🔶 अनुपस्थित बीडीओ पर कार्रवाई
    बैठक में मधेपुर प्रखंड के बीडीओ के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनका एक दिन का वेतन स्थगित करने एवं स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।
    🔶 सीओ के प्रभार को लेकर सख्त निर्देश
    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन अंचलों के अंचलाधिकारी (सीओ) हड़ताल पर हैं, वहां संबंधित प्रखंड के बीडीओ 48 घंटे के भीतर सीओ का प्रभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। साथ ही यूजर आईडी को सक्रिय कर राजस्व संबंधी कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया।
    उन्होंने कार्य विभाजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि बीडीओ प्रतिदिन प्रथम सत्र में अपने कार्यालय में कार्य करेंगे तथा द्वितीय सत्र में सीओ कार्यालय में बैठकर राजस्व कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
    🔶 पंचायत स्तर पर भी जिम्मेदारी तय
    जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत सचिवों को राजस्व सचिव का अतिरिक्त प्रभार देकर राजस्व कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके सफल क्रियान्वयन की पूर्ण जवाबदेही संबंधित बीडीओ की होगी।
    🔶 मैदानी निरीक्षण पर जोर
    सभी डीसीएलआर को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक हल्का का स्थल निरीक्षण करें और राजस्व संबंधित कार्यों की प्रगति का आकलन करें।
    साथ ही अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि ओवरऑल प्रदर्शन में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले प्रभारी सीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करें।
    🔶 राजस्व वसूली में अभियान चलाने का निर्देश
    आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हर हाल में समयबद्ध राजस्व वसूली सुनिश्चित करें।
    उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
    🔶 नगर निकायों को विशेष निर्देश
    जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया कि वे कर एवं अन्य राजस्व संग्रहण में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें। इसके लिए घर-घर सर्वे, बकायेदारों की सूची तैयार करने एवं वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
    🔶 अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
    बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर भी विशेष जोर दिया गया:
    लंबित दाखिल-खारिज मामलों का त्वरित निष्पादन
    भू-राजस्व, परिमाण पत्र एवं लगान वसूली में प्रगति लाना
    ऑनलाइन सेवाओं (RTPS) के माध्यम से आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन
    अतिक्रमण हटाओ अभियान को गति देना
    भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन हेतु साप्ताहिक समीक्षा
    राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा
    सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई तेज करना
    भू-अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवं अद्यतन कार्य में तेजी
    🔶 जवाबदेही और मॉनिटरिंग पर जोर
    जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्ष्य प्राप्ति में विफल रहने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    🔷 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
    बैठक में अपर समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व) मुकेश राजा झा, सभी डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    —————————————————————————————* ..*

      *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

    =============== ===

    ।**

    # DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजमानियांकस्बाबाजारनिवासीभारतीय सैन्य अकादमी के 140 वें बैच के अधिकारी कैप्टन प्रशांत चौरसिया जी दिनांक 20 मार्च को देहरादून में सैन्य अभ्यास ( भैरव बटालियन घातक पालटून प्रतियोगिता ) के दौरान उफनती नदी को पार करते समय अपने साथी सैनिक की जान बचाने के लिए खुद के जीवन की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्य को निभाते हुए शहीद हो गए।
    Next Article अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर
    admin

    Related Posts

    स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    March 25, 2026

    बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    March 25, 2026

    अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

    March 25, 2026

    जमानियांकस्बाबाजारनिवासीभारतीय सैन्य अकादमी के 140 वें बैच के अधिकारी कैप्टन प्रशांत चौरसिया जी दिनांक 20 मार्च को देहरादून में सैन्य अभ्यास ( भैरव बटालियन घातक पालटून प्रतियोगिता ) के दौरान उफनती नदी को पार करते समय अपने साथी सैनिक की जान बचाने के लिए खुद के जीवन की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्य को निभाते हुए शहीद हो गए।

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    By adminMarch 25, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्तिदिनांक -24/03/2026 स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जयनगर में चलाया…

    बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    March 25, 2026

    अंतर विभागीय समन्वय से विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

    March 25, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व एवं* आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित

    March 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (701)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?