Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    June 20, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएलसीसी/डीएलआरसी (DLCC/DLRC) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
    Breaking News

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएलसीसी/डीएलआरसी (DLCC/DLRC) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    adminBy adminMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 23/03/2026

    ⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएलसीसी/डीएलआरसी (DLCC/DLRC) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति, उपलब्धि एवं लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।उप विकास आयुक्त ने वार्षिक साख योजना तहत मधुबनी जिले की उपलब्धि मात्र 48.22% रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वे कैंप मोड में कार्य करते हुए कृषि, उद्योग एवं खुदरा क्षेत्र में ऋण वितरण को गति दें, ताकि 31 मार्च 2026 तक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।
    ■ सरकार प्रायोजित योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति पर जोर
    बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) जैसी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित बैंकों को इन योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया।
    ■ लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
    उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे लंबित ऋण मामलों एवं नीलाम पत्रों का शीघ्र निष्पादन करें। साथ ही पंजी IX एवं X के मिलान की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा गया।
    ■ KYC एवं DEAF खातों के निष्पादन पर विशेष ध्यान
    बैठक में KYC लंबित खातों के शीघ्र Re-KYC कराने तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे DEAF (Depositor Education and Awareness Fund) खातों के शीघ्र निष्पादन (Settlement) को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    ■ आकांक्षी जिला के रूप में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
    उपविकास आयुक्त ने बताया कि मधुबनी जिला आकांक्षी जिला (Aspirational District) के रूप में चयनित है। इसके तहत कृषि, पशुपालन, मत्स्य, फूड प्रोसेसिंग, PMFME, एग्री क्लीनिक-एग्री बिजनेस, रूरल गोदाम आदि क्षेत्रों में अधिक से अधिक ऋण वितरण कर जिले के समग्र विकास को गति देने का निर्देश दिया गया।
    ■ वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाने पर बल
    बैठक में RBI के प्रतिनिधियों द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने एवं साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु आमजनों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके लिए अधिकृत NGOs एवं ग्राम साथियों की सहायता लेने के निर्देश भी दिए गए।
    ■ बैंकिंग समन्वय को सुदृढ़ करने पर जोर
    बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) गजेन्द्र मोहन झा ने सभी बैंकों को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु समन्वित प्रयास करने की सलाह दी तथा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    ■ उक्त बैठक में माननीय विधान सभा सदस्य आसिफ अहमद,विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, आरबीआई के पदाधिकारी, NABARD के DDM सहित बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

    —————————————————————————————* ..*

      *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

    =============== ===

    ।**

    # DPRO,Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की प्रगति से संबंधित साप्ताहिक बैठक का हुआ आयोजन*
    Next Article सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं , त्वरित समाधान के दिए निर्देशमधुबनी, 23 मार्च 2026:
    admin

    Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026

    टेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    June 1, 2026

    मधुबनी में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सामान्य, 33,741 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    By adminJune 20, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–18 जून 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET (…

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026

    एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित।

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (65)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?