समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
’दिनांक – 23/03/2026
■उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की प्रगति से संबंधित साप्ताहिक बैठक का हुआ आयोजन*
मधुबनी 23 मार्च 2026
जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में सोमवार को डीआरडीए स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की प्रगति से संबंधित साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी को बताया गया कि यह बैठक अब प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को आयोजित की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के सभी अवयवों में साप्ताहिक रूप से प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के समीक्षा के क्रम में विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड को जिले में निबंधित किसान उत्पादक संगठन तथा किसान उत्पादक संगठन को दिए जाने वाले इक्विटी ग्रांट से संबंधित समीक्षा कर उन्हें निर्देश दिया गया कि किसान उत्पादक संगठन को दिए जाने वाले इक्विटी ग्रांट की संख्या को बढ़ाया जाए। अग्रणी बैंक प्रबंधक के समीक्षा के क्रम में उन्हें किसानों को ज्यादा से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु बैंकों को निर्देश करने हेतु कहा गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि जिस योजनाओं को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत समाहित किया गया है परंतु वह योजना जिले में संचालित नहीं है उन योजनाओं को संचालित करने हेतु विभाग को जिला पदाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा जाये। जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी के समीक्षा क्रम में निर्देश दिया गया कि योजना में संचालित सभी अवयवों में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करते हुए सभी तरह का प्रतिवेदनों को अद्यतन कर ससमय प्रतिवेदन जिला कृषि पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना से संबंधित प्रगति को अद्यतन करने हेतु निदेश दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि इ-पैक्स के माध्यम से लोन डिसबर्समेंट के अपडेटेड टेक्नोलॉजी के माध्यम से कार्य किया जाए। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका को निदेश दिया गया कि जीविका को रिवाल्विंग फंड एवं ड्रोन दीदी योजना में सम्मिलित करने हेतु विभाग को पत्र भेजी जाए।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, ललन कुमार चौधरी, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई एवं सभी कार्यपालक अभियंता पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल तथा वरीय वैज्ञानिक- सह- प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत एवं बेनीपट्टी उपस्थित थे।
————————– ———————————————————————————–
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI
