समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -23/03/2026
नमामि गंगे द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत शहर में नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
नदी हमारी जीवन रेखा, उसे स्वच्छ एवं अविरल बनाना हम सबका कर्त्तव्य: अपर समाहर्ता संतोष कुमार
जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जन जागरण युवा समिति के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता (आपदा) श्री संतोष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सह सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) श्री नीतीश कुमार पाठक तथा डीपीओ, नमामि गंगे, श्री आनंद अंकित द्वारा समाहरणालय परिसर से नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार ने कहा कि “नदियां हमारी जीवनरेखा हैं और उनका स्वच्छ एवं अविरल बने रहना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हैं। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नदियों को प्रदूषित होने से बचाने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।”

मौके पर डीपीओ आनंद अंकित ने कहा कि जिला गंगा समिति, मधुबनी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत जिले में लगातार स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, क्विज़ प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,जो 31 मार्च तक लगातार चलाई जाएगी।
मनीष रंजन दास के संयोजन में नाटक दल ने समाहरणालय परिसर एवं मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर गीत-संगीत के साथ प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नदियों के ऐतिहासिक महत्व से लेकर वर्तमान में उनकी स्थिति, बढ़ते प्रदूषण, घटते जल स्तर एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को अत्यंत भावपूर्ण एवं जागरूकता बढ़ाने वाले अंदाज में प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित आमजन ने जिला गंगा समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा नदियों एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रेडा के सहायक अभियंता रमन कुमार, सोनू कुमार उदय कुमार, राजीव रंजन, कुणाल कुमार, शशिबाला एवं देवनारायण भंडारी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
—————————— ———————————————————————– ..*
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
