Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज दिनांक 16.03.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी द्वारा भिट्ठा थाना में लंबित कांडों/मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    March 18, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    March 18, 2026

    देवतुल्य राजा सल्हेश महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 18 मार्च को।

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सीतामढ़ी शहर में बढ़ती यातायात जाम एवं अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने स्वयं शहर के प्रमुख स्थलों—मेहसौल चौक, स्टेशन रोड, किरण चौक सहित अन्य व्यस्त इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
    Breaking News

    सीतामढ़ी शहर में बढ़ती यातायात जाम एवं अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने स्वयं शहर के प्रमुख स्थलों—मेहसौल चौक, स्टेशन रोड, किरण चौक सहित अन्य व्यस्त इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

    adminBy adminMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–17 मार्च 2026

    सीतामढ़ी शहर में बढ़ती यातायात जाम एवं अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने स्वयं शहर के प्रमुख स्थलों—मेहसौल चौक, स्टेशन रोड, किरण चौक सहित अन्य व्यस्त इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
    निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि सड़क किनारे अतिक्रमण, अनियंत्रित पार्किंग, ठेला एवं फेरीवालों की अव्यवस्थित मौजूदगी, झूलते विद्युत तार, साफ-सफाई की कमी तथा कमजोर यातायात प्रबंधन के कारण शहर में जाम की समस्या समन्वय रही है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने अवैध पोस्टर एवं बैनर को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर के मुख्य क्षेत्रों को अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया।
    नगर आयुक्त को शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने, मुख्य सड़कों एवं नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा ठेला/फेरीवालों एवं अवैध पार्किंग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) एवं ट्रैफिक डीएसपी को अनियमित पार्किंग के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।
    शहर में झूलते विद्युत तारों की समस्या को गंभीर मानते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सर्वेक्षण कर इन्हें शीघ्र व्यवस्थित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
    लखनदेई नदी के तट पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने एसडीओ सदर एवं नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि नदी क्षेत्र का सर्वेक्षण कर अतिक्रमण की सूची तैयार करें और नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। अंचलाधिकारी, डुमरा को राजस्व अभिलेख के आधार पर नदी की मूल सीमा का सत्यापन कर अतिक्रमित भूमि की पहचान करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को नदी की धारा में अवरोध उत्पन्न करने वाले निर्माण एवं मलबे की पहचान कर तकनीकी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
    अतिक्रमण हटाने के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
    इसके अतिरिक्त, प्रतिबंधित गुटखा एवं पान मसाला की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एसडीओ सदर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर शहर में सघन छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास ऐसे उत्पादों की बिक्री कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
    निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, एसडीओ सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, एसडीपीओ सदर-1, अंचलाधिकारी डुमरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
    Next Article शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ईद —उल —फितर पर्व आयोजन के मद्देनजर तथा विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त जिलाधिकारी के द्वारा की गई ब्रीफिंग।
    admin

    Related Posts

    आज दिनांक 16.03.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी द्वारा भिट्ठा थाना में लंबित कांडों/मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    March 18, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    March 18, 2026

    देवतुल्य राजा सल्हेश महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 18 मार्च को।

    March 18, 2026

    जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त प्रेस वार्त्ता को किया गया संबोधित

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    आज दिनांक 16.03.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी द्वारा भिट्ठा थाना में लंबित कांडों/मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    By adminMarch 18, 20260

    आज दिनांक 16.03.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी द्वारा भिट्ठा थाना में लंबित कांडों/मामलों की…

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    March 18, 2026

    देवतुल्य राजा सल्हेश महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 18 मार्च को।

    March 18, 2026

    जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त प्रेस वार्त्ता को किया गया संबोधित

    March 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (624)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?