
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा धर्म गुरुओं से की गई सहयोग की अपील
दिनांक 17 3.2026 को सिविल सर्जन सीतामढ़ी की अध्यक्षता में जिले के सभी धर्म गुरुओं को बुलाकर यक्ष्मा एवं एचआईवी की जानकारी दी गई एवं अपने अनुयाईयो एवं समाज के लोगों से लक्षण पाए जाने पर नजदीकी स्वास्थ्य केदो में जांच करने में सहयोग की अपील की गई।
सिविल सर्जन सीतामढ़ी द्वारा बताया गया कि जिले में तीन नए अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है जो अगले माह से गांव-गांव जाकर कैंप करेंगे धर्म गुरुओं से अपील की गई की अपने क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध मरीजों की अवश्य से अवश्य जांच करवाई एवं अगर जांच में यक्ष्मा की पुष्टि होती है तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से मुफ्त दवा मिलेगी साथ ही सरकार द्वारा₹1000 प्रतिमाह निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाता में दी जाएगी। मौके पर जिला अंतर्गत कई मठों के मठाधीश, मंदिर के पुजारी, मस्जिद के इमाम, प्रजापति ब्रह्म कुमारी संस्थान के सदस्य कबीरपंथी मठ के सदस्य सहित लगभग 50 की संख्या में उपस्थित हुए। जिला यक्ष्मा केंद्र से डीपीसी रंजय कुमार, रंजन शरण डीईओ सह लेखापाल, एलटी मोहम्मद शमी आजाद संजीत कुमार राजेश कुमार , कामेश्वर कुमार रवि, कृष्ण मोहन आदि का सहयोग रहा।
