समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
’दिनांक – 16/03/2026
■बिहार राज्य महिला आयोग, पटना की माननीय सदस्य श्रीमती सजल झा एवं श्रीमती पिंकी कुमारी द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, मधुबनी का किया गया निरीक्षण
*मधुबनी 16 मार्च 2026
बिहार राज्य महिला आयोग, पटना की माननीय सदस्य श्रीमती सजल झा एवं श्रीमती पिंकी कुमारी के द्वारा सोमवार को सखी वन स्टॉप सेंटर, मधुबनी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान माननीय सदस्यों का स्वागत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ललिता कुमारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात केंद्र प्रशासक, सुषमा कुमारी द्वारा माननीय सदस्यों को मिथिला की पारंपरिक पाग एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
माननीय सदस्यों द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों तथा महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित सामाजिक पुनर्वास कोष योजना की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), मधुबनी के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए। माननीय सदस्यों द्वारा ग्रामीण महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने तथा उन्हें रोजगार उन्मुखीकरण से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ बासोपट्टी, पल्लवी कुमारी, DHEW के जिला मिशन समन्वयक, अंजनी झा, जेंडर स्पेशलिस्ट, शिवराम मेहरा सहित अन्य कर्मी, अजय शंकर, पूनम कुमारी, नीरजा शंकर एवं दीपशिखा सिंह उपस्थित थे।
———————– ———————————————————————
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI
