Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 21, 2026

    सुप्पी थाना कांड संख्या 413/22( आर्म्स एक्ट) में वांछित अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    June 21, 2026

    पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में आज दिनांक 20 जून 2026 को बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सीतामढ़ी जिलाबल के कुल 313 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»■मिथिला महोत्सव-2026 का 20 एवं 21 मार्च को होगा शानदार आयोजन*
    Breaking News

    ■मिथिला महोत्सव-2026 का 20 एवं 21 मार्च को होगा शानदार आयोजन*

    adminBy adminMarch 17, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    ’दिनांक – 16/03/2026

    ■मिथिला महोत्सव-2026 का 20 एवं 21 मार्च को होगा शानदार आयोजन*

    ——–22 मार्च को बिहार दिवस का होगा भव्य आयोजन

    ——मिथिला महोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के हिंदी, मैथिली लोक गाथाओं तथा हास्य कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमेंग दर्शक

    —–बिहार दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर जलाए जाएंगे 114 दीप
    ——— कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।————————————-
    मधुबनी 16 मार्च 2026

    मिथिला महोत्सव-2026 का 20 एवं 21 मार्च को वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर में शानदार एवं भव्य आयोजन किया जायेगा।
    इस अवसर पर स्थानीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के हिंदी, मैथिली लोक गाथाओं तथा हास्य कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया जायेगा। वही 22 मार्च को उसी पंडाल में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के सभी भवनों एवं विद्यालयों तथा आंगनवाडी केंद्रों पर 114 दीप जलाया जायेगा। साथ ही सरकारी भवनों को नीली बत्तियों से विद्युत सजावट भी किया जायेगा।

    मिथिला महोत्सव के अवसर पर कॉफी टेबुल बुक का भी प्रकाशन किया जायेगा। इसके लिए एक समिति का भी गठन किया गया है। कॉफी टेबुल बुक में मिथिला के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ यहां कला, खान-पान, लोक उत्सव और अनेक लोक परंपराओं की झलक सचित्र रूप में दिखेगी।
    वही डीडीसी की अध्यक्षता में गठित दूसरी समिति के द्वारा स्थानीय / राज्य स्तरीय / राष्ट्रीय स्तर के हिन्दी, मैथिली के साथ-साथ लोक गाथाओं के कलाकारों / हास्य कलाकारों आदि का चयन किया जायेगा।जिसमे 70 प्रतिशत स्थानीय स्तर के कलाकार होंगे। इस अवसर पर अलग-अलग विधाओं और क्षेत्रों से संबंधित स्टॉल यथा- मिथिला चित्रकला, मिथिला व्यजन, सिक्की कला एवं सैंड आर्ट से सबंधित संस्था को चिन्हित कर स्टॉल भी लगाया जायेगा। दोनों दिन के कार्यक्रम में मिथिला के परंपरा पर आधारित खान-पान वेशभूषा, रहन-सहन, लोक उत्सव आदि से संबंधित 25 स्टॉल लगाया जायेगा।
    साथ ही विभागीय स्टॉल में तीनों दिन के कार्यक्रम में संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित पुस्तक प्रचार सामग्री एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित पम्पलेट आदि भी रखेंगे। दिनांक-20 एवं 21 मार्च को मिथिला महोत्सव तथा दिनांक-22.03.2026 को बिहार दिवस के अवसर पर वाट्शन उच्च विद्यालय, मधुबनी के प्रांगण में उत्तम श्रेणी का हैंगर पंडाल एवं स्टेज आदि की व्यवस्था की जायेगी। जो तीनों तिथियों के लिए होगा।

    मिथिला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनाक-20 एवं 21 मार्च, 2026 को 11:00 बजे दिन से प्रारंभ करते हुए रात्रि के 10 बजे तक किया जायेगा। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन दिनांक 20.03.2026 संध्या को 5.00 बजे में आमंत्रित अतिथियों/जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। दिनाक 20 एवं 21 मार्च, 2026 को दिन में जिला के विभिन्न विद्यालयों के 18 वर्ष से कम उम्र के बच्च्चों के बीच सुगम संगीत, वाद्य वादन, लघु नाटक आदि का कार्यक्रम से संबंधित प्रस्तुति दी जायेगी।
    शाम के समय में अच्छे स्थानीय कलाकारों / प्रख्यात मैथिली गायकों की प्रस्तुति होगी। दिनाक 20 एवं 21 मार्च, 2026 को दिन में मिथिला पटिंग की खुली प्रतियोगिता स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच 11.00 बजे से 03.00 बजे तक कराया जायेगा। इस प्रतियोगिता में चयनित कलाकरों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार शाम में जिला पदाधिकारी के हस्ताक्षर से दिया जायेगा। शाम के कार्यक्रम में हिन्दी, मैथिली एवं भोजपुरी गायन एवं प्रहसन के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे।

    दोनों तिथियों को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी को उप विकास आयुक्त, मधुबनी एवं अपर समाहर्त्ता, मधुबनी मार्गदर्शन एव उचित परामर्श देंगे।
    वही दिनांक-22.03.2026 को बिहार दिवस का आयोजन वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी के प्रांगण में किया जायेगा। दिनांक-22.03.2026 को जिला मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालय परिसर में 114 दीप जलाएँ जाएंगे। बिहार एवं जिला का लोगो (LOGO) भी प्रदर्शित किया जाएगा तथा विद्युत्त सजावट (नीला बत्ती) से की जायेगी। सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तरीय कार्यालयों तथा विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में भी 114 की शक्ल में दीप जलाया जायेगा।

    इस अवधि में बिहार के गौरव गान प्रमुख स्थानों के साथ सभी सरकारी कार्यालयों में भी मध्यम ध्वनि से बजाया जायेगा।
    ग्रामीण / शहरी क्षेत्र के सभी विद्यालयों में क्षेत्रानुसार संयुक्त संयोजन कर 22.03.2026 को प्रातः काल 07:00 बजे पूर्वाह्न में प्रभात फेरियाँ निकाली जायेगी जिसमें निजी विद्यालयों को भी शामिल किया जायेगा। इसमें बिहार के गौरव एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत लिखे हुए नारे बैनर/तख्तियाँ से प्रदर्शित की जाएँ एवं प्रभात फेरी के दौरान नारे लगाएँ जाएंगे।
    दिन के समय विद्यालयों में खेल-कूद प्रतियोगिता वाद विवाद, निबंध, लेखन प्रतियोगिता, चित्रांकन, रंगोली इत्यादि का आयोजन किया जायगा।
    जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यकम तिथि 22.03.2026 को स्थान वाट्सन उच्च विद्यालय प्रांगण से प्रभात फेरी प्रात 07:00 बजे, पूर्वाहन 11:00 बजे (वाट्सन उच्च विद्यालय) कार्यक्रम का उदघाटन एवं विभागीय स्टॉल का निरीक्षण अपराह्न 11:30 बजे (वाट्सन उच्च विद्यालय) तथा सांस्कृतिक कार्यकम :-स्थानीय स्कूली बच्चों का प्रस्तुतीकरण 12:00 PM से 03:00 PM तक, मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 05:00 PM से 08:00 PM तक होगा। प्रभात फेरी जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा शहर के विद्यालय के बच्चों के साथ निकाली जायेगी, जो रेलवे स्टेशन स्थित गाँधी जी की प्रतिमाँ पर माल्यार्पण के पश्चा प्रारंभहोकर महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक, थाना मोड़ होते हुए समारोह के मुख्य स्थल वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी पहुँचेगी। प्रातः 07:30 बजे बापू की मूर्ति (स्टेशन),विद्यापति मूर्ति (विद्यापति टावर) तथा बाबा साहेब भी राव अम्बेडकर की मूर्ति (नगर भवन) पर जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा मार्त्यापण किया जायेगा।
    उक्त तिथि को 05:00 बजे अपराह्न से कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा। उक्त अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटने के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उ‌द्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 12:00 बजे अपराह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक किया जायेगा। संध्याकालीन कार्यकम स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। सभी विभागों के द्वारा स्टॉल भी लगाया जायेगा।
    इसी क्रम में सोमवार को डीडीसी की अध्यक्षता में बिहार दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक की गई। जिसमें सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया।
    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, अक्षय पांडेय, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, निदेशक, डीआरडीए, सैयद सरफराजुद्दीन अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, चंदन कुमार झा, शिक्षक, अभिषेक कुमार एवं उमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

    ———————– ———————————————————————–

    बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

    =================
    DPRO,MADHUBANI

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी: कालाजार उन्मूलन के लिए IRS के प्रथम चक्र का भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
    Next Article जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी का असर,एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करनेवाले दो के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज
    admin

    Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026

    टेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    June 1, 2026

    मधुबनी में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सामान्य, 33,741 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    By adminJune 21, 20260

    आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की…

    सुप्पी थाना कांड संख्या 413/22( आर्म्स एक्ट) में वांछित अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    June 21, 2026

    पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में आज दिनांक 20 जून 2026 को बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सीतामढ़ी जिलाबल के कुल 313 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    June 21, 2026

    12वें *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* के अवसर पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।

    June 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (69)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?