आज दिल्ली में भारत-ईरान संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष के हैसियत से इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉक्टर अब्दुल मजीद हकीम इलाही साहब से मुलाकात की, और ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्लाह अली सय्यद खामेनेई साहब की मौत पर अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की…. मैंने ईरान के चुने गए नए सर्वोच्च नेता सैयद मोजतबा होसैनी खामेनेई साहब को बधाई दी…. इस दौरान भारत-ईरान संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई…. डॉक्टर अब्दुल मजीद हकीम इलाही भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच राजनयिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में भूमिका निभाते हैं…. इस मौके पर मैंने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों की पूरी सुरक्षा का भी अनुरोध ईरानी प्रतिनिधि से किया….
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
